– पत्रकार जगत मे शोक की लहर कल सुबह 10 बजे पंचतत्त्व मे विलीन होंगे श्री कोन्हेर।
– शहर के वासुदेव क्लिनिक मे ली अंतिम सांस।

बिलासपुर –
शहर के वरिष्ठ पत्रकार, बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष, लोकस्वर टीवी,लोकस्वर.in के पूर्व संपादक श्री शशिकांत कोन्हेर जी का लंबी बीमारी के बाद सोमवार की शाम उपचार के दौरान अस्पताल में निधन हो गया। मालूम हो कि श्री कोन्हेर पिछले कई वर्षों से अस्वस्थ चल चहे थे। हाल हीं में उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थीं। जिसके चलते अस्पताल में उन्हें कई दिनों तक भर्ती रखना पड़ा था। डिस्चार्ज होने के बाद ऑक्सीजन की मदद से घर पर वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। शनिवार की शाम अचानक वे बेहोश होकर गिर गए,जिन्हें तत्काल वासुदेव क्लीनिक में भर्ती कराया गया। वेंटिलेटर मे रखने क बाद इलाज शुरू किया गया। मगर उनका शरीर साथ नही दिया। सोमवार की शाम को डॉक्टरों ने वेंटिलेटर से बाहर निकालकर उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से पत्रकार जगत, मीसाबंदी ,आरएसएस सहित अन्य संगठनों में शोक की लहर है।

नोट — उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास चाटापारा कोन्हेर उद्यान से मंगलवार सुबह 10 बजे मुक्तिधाम सरकंडा के लिए रवाना होगी वे व्याख्याता प्रशांत कोन्हेर के बड़े भाई तथा प्रतीक कोन्हेर,परितोष कोन्हेर के पिता थे।
{नवसंवाद परिवार पूजनीय श्री शशिकांत कोन्हेर जी को भावभीनी श्रदांजलि अर्पित करता है}

