– निगम क्षेत्र सिरगिट्टी मे प्रथम वर्ष हुआ भव्य आयोजन।

बिलासपुर सिरगिट्टी – एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जयश्रीराम के उद्घोष से नगर की गलियां रविवार को गूंज उठी अवसर था रामनवमी शोभायात्रा का इस दौरान सिरगिट्टी के शोभायात्रा में भगवा ध्वज लिए सैकड़ों युवा भगवान राम के जयकारे लगा रहे थे विभिन्न समाज और संगठनों की ओर से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही बीईसी फर्टिलाइजर स्थित स्कूल से प्रारम्भ हुई भव्य शोभायात्रा शिव दरबार,संतोषी मंदिर,गजरा चौक, तारबाहर होते हुए बन्नाक चौक पहुंची जहाँ भव्य आरती के बाद शोभायात्रा का समापन हुआ वही जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया कई समाजसेवियों द्वारा शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए पानी,शर्बत आदि की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा मे मातृशक्ति भगवा वस्त्र धारण किए हाथों मे ध्वज लिए चल रही थी वही धुमाल मे जय श्रीराम,हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा नगर गूंज उठा रामजी की निकली सवारी,रामजी की लीला है न्यारी श्रीराम जी चले न हनुमान के बिना सहित अन्य भजनों के बीच भक्त झूम रहे थे उक्त भक्तिमय आयोजन मे विहीन बजरंग दल मातृशक्ति सहित श्रद्धांलू सामिल रहें वही झाकिया आकर्षण का केंद्र बना रहा।

(शोभायात्रा के दौरान रहा आकर्षण का केंद्र)
उक्त भव्य शोभायात्रा मे श्री राम जी की विशाल मूर्ति,श्री राम मंदिर अयोध्या
,वृहद हनुमान मूर्ति,वीर बजरंगी समेत वानर सेना,महादेव एवं भूत प्रेत टोली – जीवंत झांकी,पंथी नृत्य सतनामी समाज बिलासपुर,बिलासा दाई मूर्ति केवट निषाद समाज बिलासपुर,राधा कृष्ण जीवंत झांकी यादव समाज सिरगिट्टी,श्री कबीर दास जी साहेब मानिकपुरी समाज सिरगिट्टी,संत गाडगे जी महाराज युवा धोबी समाज सिरगिट्टी,अखाडा एवं शौर्य प्रदर्शन कान्हा रावत नाच दल सिरगिट्टी इन सारी झंकियों समेत समाज की सहभागिता कर शोभायात्रा को भव्य बनाया गया जो की क्षेत्र मे आकर्षण का केंद्र रहा।

(सिरगिट्टी युवा संगठन द्वारा प्रसाद व महाआरती का आयोजन) सिरगिट्टी युवा संगठन के द्वारा बन्नाक चौक मे राम नवमी के अवसर पर दोपहर शाम तक सरबत का वितरण किया जिसके बाद शाम 6 बजे राम लल्ला का महाआरती किया गया इस दौरान काफी संख्या मे युवक सम्मिलित होकर श्री राम के जयकारे लगाते रहें।


