
बिलासपुर – न्यायधानी को शायद किसी की नजर लग गई है यहा बहु बेटियां सुरक्षित नजर नहीं आ रहें है एक सप्ताह के भीतर बिलासपुर शहर के दो थानो मे हैवानियत की हदे पार होते नजर आ रहा।जिससे क्षेत्र वाशियो मे काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है बिते महीने रतनपुर क्षेत्र मे साधू बाबा ने तंत्र मंत्र का झांसा देकर दो नाबालिक को अपने हवस का शिकार बनाया था जिसके बाद बिलासपुर के कई थानो मे रेप के कई मामले दर्ज हुए। हालही मे सिरगिट्टी इलाके के बन्नाक चौक मे एक नाबालिक युवक ने तीन साल की बची के साथ हैवानियत के बाद मुँह दबाकर उसकी हत्या कर दी थी इस मामले मे पीड़ित परिवार को अब तक न्याय नहीं मिला और फिर शहर के कोनी थाने मे एक मामला संज्ञान मे आया है। यहा दो आरोपी ने पांच वर्षीय बच्ची के साथ एसे कृत्य को अंजाम देकर संस्कारधानी को शर्मसार कर दिया है। हर सप्ताह इस तरह के घटनाओ ने क्षेत्र वाशियो को झकझोर कर रख दिया है इस तरह अपराध मे सरकार को भी कड़े फैसले के साथ ही कुछ धारा मे बदलाव करते हुए कड़े कानून बनाने की जरूरत है। ताकी पीड़ित परिवार को उचित न्याय मिल सके एक सप्ताह के भीतर दो दो घटनाओ ने संस्कार धानी को शर्मसार कर दीया है।
{गंदी वीडियो बना रहा बच्चों को हैवान}
इंटरनेट के माध्यम से बच्चे मोबाइल पर गंदी वीडियो देख रहे है यह वीडियो बच्चों को हैवान बना रही है। गंदी वीडियो की लत के कारण सिरगिट्टी में 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या हुई थी। कोनी में पकड़े गए आरोपी भी मोबाइल पर गंदी वीडियो देखते थे। हर माता पिता व परिजनों को अपने बच्चों के हरकत व मोबाईल की लत से दूर करने की जरूरत है आज कल इस तरह के वीडियो बच्चों पर काफी हावी हो रहा है।

