–तीन साल के बच्ची के साथ दुराचार के बाद हत्या जन आक्रोश भड़का।
–उचित न्याय व आरोपी को सजा व्यपारियो ने बंद रखे दुकाने।
– हाथों मे आरोपी को फ़ासी दो के तखतिया लेकर सड़क पर उतरे लोग।
– बन्नाक चौक मे दिनभर रहा गहमा गहमी का माहौल पुलिस छावनी मे तब्दील।
– मामले के विरोध मे प्रत्येक दिन खुलने वाले सब्जी मंडी सहित शासकीय शराब दुकाने भी बंद।


बिलासपुर सिरगिट्टी- सिरगिट्टी इलाके के बन्नाक चौक मे हुए तीन वार्षिय बच्ची के साथ हैवानियत के बाद हत्या वाले मामले मे क्षेत्र वाशियो मे काफी आक्रोश पनपने लगा है। क्षेत्र वाशियों ने व्यापारियो से आह्वान करते हुए मंगलवार को दुकाने बंद रखने की अपील की जिसका समर्थन सभी व्यापारियो ने दीया व अपनी दुकाने बंद रखी इस दौरान सैकड़ो की संख्या मे नागरिक क्षेत्र मे मौन रैली निकाल कर बच्ची को श्रद्धांजलि अर्पित किए।

इस दौरान बन्नाक चौक पुलिस छावनी मे तब्दील हो गई इसके साथ ही सिरगिट्टी पुलिस को जिला कलेक्टर,एसडीएम,सहित मुख्य पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौप दोषी व उसके समर्थन करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग किए है। ज्ञापन मे लोगो ने बताया की आरोपी भले ही नाबालिक हो परन्तु उसका कृत्य एक बालिक के बराबर शर्मसार करने वाली है। जिसे ध्यान मे रखकर आरोपी को कड़ी सजा के साथ ही उसके मकान पर बुलडोजर चलाने की माँग करते हुए पीड़ित परिवार को उचित मुवावजा दिलाने की फरियाद भी लगाई है। साथ ही निष्पक्ष न्याय दिलाने की माँग रखी है लोगो ने क्षेत्र मे बढ़ते अपराधो पर भी नियंत्रण करने सहित मुख्य चौक चौराहो पर नशीले पदार्थो की बिक्री पर लगाम लगाने की बात कहे इस दौरान पार्षदो के साथ ही सैकड़ो की संख्या मे सिरगिट्टी की जनता सहित आस पास के ग्रामीण भी मौजूद रहें।

(बच्ची की माँ बोली गाँव से दूर कमाने निकले पर बच्ची को खो दिए)
बच्ची की माँ रोते बिलखते हुई बोली की हम लोग गाँव से यहा कमाने खाने आए थे हमें क्या पता यहा एसे दिन भी देखना पड़ेगा अभी तो मेरी बच्ची ठीक से बोलने लायक भी नहीं हुई थी। जिसे किसी की नजर लग गई मेरी एक बेटी छोटी है ओ अपने बड़ी बहन को ढूढ़ रही है इस मासूम को क्या पता की अब उसको खिलाने वाली उसकी बहन हमें छोड़ कर चली गई है।

(व्यपारियो ने बच्ची को श्रद्धांजलि देते हुए बंद किए दुकाने) सिरगिट्टी की जनता पीड़ित परिवार के साथ है इसका जीता जगता उधारण है सभी ने न केवल स्वेक्षा से अपनी दूकाने बंद कर दी इस आह्वान को समर्थन देते हुए बच्ची के न्याय के लिए गुहार भी लगाए। इसके साथ ही इस तरह की शर्मसार करने वाली घटना की निंदा करते हुए व्यपारियों ने भी पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष जांच व निर्भीक होकर कार्रवाई करने की बात कही है ताकी इस तरह की घटनाओ की पुनर्विति न हो।

(बारिश के बीच कैण्डल मार्च निकाल दी गई श्रद्धांजलि) इस ह्रदयविदारत घटना ने सिरगिट्टी वाशियो को झकझोर दिया है मंगलवार को दुकान बंद आह्वान के बाद बची को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सिरगिट्टी की जनता ने बन्नाक चौक पर कैण्डल मार्च निकाला इस दौरान बच्ची की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण भी किया लोगो ने पानी मे भींगते हुए बच्ची के छाया चित्र पर माल्यार्पण पुष्प समर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।

विशेष लेख{कन्हैया कौशिक} – नवसंवाद व दैनिक अख़बार नवभारत परिवार बच्ची को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही पुलिस प्रशासन से परिवार को उचित न्याय दिलाने की मांग कर रहा है।

