बिलासपुर – बीईसी फर्टिलाईजर्स बिलासपुर में सुरक्षा सप्ताह समापन समारोह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया झण्डारोहण के साथ सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत हुई और समस्त कर्मचारियों ने सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति प्रतिज्ञा ली। सुरक्षा सप्ताह के दौरान तत्कालीन भाषण प्रतियोगिता, क्वीज प्रतियोगिता,सुरक्षा नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।

सुरक्षा सप्ताह का समापन उप संचालक (औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा) विजय सिंह पोटई के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन भाषण में अपने भावभीनी स्वागत हेतु कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शून्य दुर्घटना हेतु बीईसी फर्टिलाईजर्स बिलासपुर को बधाई दी और साथ ही पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए कर्मचारियों से शपथ लिये और कहा कि दुर्घटनाओं को टालने के लिए सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु विभिन्न प्रकार के सुरक्षा संबंधित कार्यकमों का अच्छा आयोजन किया है। एवं उन्होने साथ में यह भी कहा कि सिर्फ कार्यक्रम में भाग लेने से सही नही वरन अपने मस्तिष्क में हमे भी सुरक्षा संबंधी ख्याल रहना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना हो। साथ ही उन्होने यह भी कहा कि प्रत्येक कार्य के लिए अलग-अलग सुरक्षा संबंधी आवश्यकताए होती है उसका पालन करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अधिकारीगण व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे कार्यकम का संचालन गणेश यादव एवं आभार प्रदर्शन दिलिप गोवर्धन के द्वारा किया गया इस कार्यकम को सफल बनाने के लिए नितिन जेम्स,संतोष सालूंके,प्रशांत चकवर्ती आदि का विशेष सहयोग रहा।
{सुरक्षा को ध्यान मे रखकर ही करना चाहिए कार्य}

बीईसी फर्टिलाईजर्स के वाईस प्रेसिडेन्ट एनएस राजू ने कहा कि हमें सुरक्षा के प्रति हमेसा सजग रहना चाहिए व कोई भी कार्य शुरू करने से पहले सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही कार्य करना चाहिए एवं प्रबंध तत्र की ओर से आश्वासन दिया कि सुरक्षा संबंधी उपकरणों तथा बजट की कोई कमी नही रखी जायेगी। उन्होने यह भी कहा कि हमारे परंपरा अनुसार जो भी नये कर्मचारी संयंत्र में आते हैं उन्हें पहले सुरक्षा के प्रति जागरूक कर,स्वास्थ परीक्षण कर,सुरक्षा सबंधी पूर्ण जानकारी प्रदान करने के पश्चात ही उन्हे कार्य स्थल पर भेजा जाता है।

