बिलासपुर- खेल भावना का परिचय देते हुए रविवार को सेकंड इंनिंग स्पोर्टिंग क्लब मैदान बन्नाक चौक में बिलासपुर प्रेस क्लब व सेकंड इंनिंग स्पोर्टिंग क्लब के मध्य सद्भावना मैच खेला गया

उक्त मैच में पूर्व नेता प्रतिपक्ष बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि सभी मे खेल भावना का होना जरूरी है वही खेल के माध्यम से ही स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित किया जा सकता है। मैंने देखा हैं की जो स्थान पहले कचरा में तब्दील था आज यहा एक साफ सुथरा मैदान के रूप में तब्दील हो चुका हैं इससे पहले दोनो टीम के कप्तान ने बिल्हा विधायक का खेल के मैदान में पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। खेल के दौरान अतिथि धरमलाल कौशिक ने बैटिंग भी की। इस दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली ने कहा की खेल जैसा भी हो खेल भावना से खेलने की जरूरत हैं प्रत्येक खेल में एक टीम की हार तो दूसरे टीम की जीत निश्चित हैं क्योंकि खेल हमारे जीवन के तरह होता हैं जिसमे कभी खुशी तो कभी गम जुडा हुआ हैं उसी तरह खेल में हार जीत हैं जो आता जाता रहेगा बस हमें कुछ सिखने सबक दे जाता हैं हारे हुए टीम को कभी हतास नहीं होना चाहिए बल्कि अपने खेल में सुधार कर कुछ अच्छा करने की कोशिश करना चाहिए इस खेल मैदान में विभिन्न आयोजन किया जाता हैं शासन को इसे एक खेल मैदान का रूप देकर सवारने की जरुरत हैं ताकि इस क्षेत्र के बच्चों को एक व्यवस्थित मैदान मिल सके आयोजन टीम से मनोज दुबे,शितला प्रसाद त्रिपाठी,गुड्डु साहु,प्रेम प्रकाश कश्यप,शेखर राव,बबला श्रीवास,राजू पटेल,श्रवण वर्मा,चिकू यादव,संजय ध्रुव,सुदीप रजक,चिंटू श्रीवास,कमलेश प्रसाद,राजू श्रीवास,प्रेस क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष इरशाद अली,मनीष शर्मा,जे.पी गुप्ता,योगेश बाघमारे,रमेश राजपूत,रवि त्रिपाठी,श्री कांत प्रजापति,छवि,रोशन वैध्य,

अन्य खिलाडी एवं दर्शक मौजूद रहे। मैच सेकंड इंन्निंग स्पोर्टिंग क्लब ने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सद्भावना मैच को अपने नाम किया।

