– बूगी बूगी की तर्ज पर बिलासपुर में पहली बार हुआ भव्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन।
– दैनिक श्रम बिंदु द्वारा आयोजित इस आयोजन ने देर रात तक थिरके बच्चे व युवक युवती की टोली।


बिलासपुर – कश्मीर से कन्याकुमारी तक अलग-अलग प्रदेशों के पारंपरकि नृत्य की प्रस्तुति ने देश के विविधता में एकता के सूत्र को परिभाषित कर दिया। नृत्य में देशभक्ति के साथ-साथ राष्ट्र की उन्नति सहित छत्तीसगढ़ राज्य भाषा अरपा पैरी के धार में युवक युवति द्वारा दी गई प्रस्तुति ने समां बांध दिया। इस आयोजन में पहले स्थान पर बिल्हा एस एस ब्रदर्श रहा वही दुसरा स्थान छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य ग्रुप डांस बिलासपुर का रहा जहाँ तिसरे स्थान पर एकल नृत्य प्रस्तुति करने वाले विश्वजीत रहा।


बच्चों युवाओं की जोश और जुनून से भरी डांस परफॉरमेंस ने हर किसी को रोमांचित कर दिया मौका था दैनिक श्रमबिंदु द्वारा आयोजित डांस प्रतियोगिता का जो बिते दिनों रिवर यु में सम्पन्न हुआ जहाँ तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ उज्जवला कराडे ने कहा की बहुत ही गर्व की बात हैं। की श्रम बिंदु के द्वारा इस आयोजन में बच्चों के साथ ही युवक युवतियों को एक अच्छा मंच मिला हैं सभी ने अपने नृत्य का अभिनव यहा प्रस्तुत कर शाम को आनंदित बना दिया आशा करती हु इसी तरह के आयोजन करके हम अपनी संस्कृति को परिभाषित करेंगे।


बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली ने कहा की वाकई इस भव्य आयोजन कर लिए आयोजन टीम तारीफ़ के काबिल हैं जिसे देख ऐसा लग रहा था शायद यहा सोनी टीवी में प्रसारित बूगी बूगी का लाइव शो जारी हो यहा बच्चों ने एक से बढ़कर एक न सिर्फ नृत्य बल्कि देश भक्ति सहित छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक छटा की झलक पेश की हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिता द्वारा बच्चों सहित युवा वर्ग को मंच एवं अवसर प्रदान करना एक सराहनीय कदम है इसका पुरा श्रेय श्रम बिंदु के संभागीय प्रमुख भाई संजीव सिंह व उनकी पुरी टीम को जाता हैं को जाता हैं। इससे बच्चों मे आत्मविश्वास बढ़ता है एवं उनका हुनर निखरता है।

सिरगिट्टी पत्रकार संघ के अध्यक्ष कृपा शंकर शर्मा ने कहा की जोशीले नर्तकों ने अपने ऊर्जावान प्रदर्शन से मंच पर आग लगा दी और यह उनके जुनून और कड़ी मेहनत का प्रतिबिंब था जो निखर के इस आयोजन में दिखाई दिए ।


आयोजक श्रम बिंदु संभागीय प्रमुख संजीव सिंह द्वारा बताया कि बच्चों सहित युवा वर्ग को अपनी प्रतिभा दिखाकर आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए इसके लिए ही प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है मंच पर विराजित अतिथि गढ़ सहित सभी दर्शको का मै आभार व्यक्त करता हु जिन्होंने अपना समय देकर इस आयोजन में न सिर्फ उपस्थित हुए बल्कि इस सफल आयोजन के साक्षी बने। उक्त प्रतियोगिता में पंकज खंडेलवाल,रंजेश सिंह एन.एस.यु.आई प्रदेश सचिव सहित काफी संख्या में अतिथि गढ़ सहित दर्शक मौजूद रहें।


