– सिलपहरी-पोड़ी मार्ग में सड़क निर्माण उधोनगर में हुआ दर्दनाक दुर्घटना।
– ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख किया चार घंटे प्रदर्शन।

बिलासपुर – सड़क निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की भारी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई घटना के बाद आक्रोषित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर ही शव रखकर मुवावजे की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया जिसकी सुचना सिरगिट्टी थाने में दी गई। मौके पर पहुचे पुलिस ने भीड़ को समझाइस देते रहें परन्तु सभी डटे रहें लगभग चार घंटे के बाद मुवावजे की राशि सहित राहत राशि देने की बात पर ग्रामीण शांत हुए ।

गौरतलब हो की बिते कुछ महीनों से पीडब्लूड़ी की जर्जर सड़क सिलपहरी पोड़ी मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य जारी है जिसमे भारी वाहनों के साथ ही मजदूर काम पर लगे हुए है जिसमें ग्राम पोड़ी निवासी 33 वर्षीय उमाकांत कुसरो पिता स्व.पुसउ राम कुसरो भी मजदूरी कर रहा था। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे उद्योनगर के पास सड़क निर्माण में लगे पानी ट्रेंकर क्रमांक सीजी 10 सी 7821 के पहिये के नीचे आने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई घटना में मजदूर की मौत होने से आक्रोषित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर चक्का जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। घटना की सूचना पाकर पुलिस तो मौके पर पहुंच गई लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार नदारद रहें । काफी देर बाद ठेकेदार का प्रतिनिधि पहुंचा जिसने मुआवजे के तौर पर 25 हजार रुपए देने की बात कही लेकिन ग्रामीण 5 लाख रुपये की मांग के साथ अड़े रहे आखिरकार दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और तत्काल 50 हजार मुआवजे के तौर पर दी गई। और एक लाख रुपए कुछ दिनों बाद देने सहमति बनी जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम खत्म किया पुलिस ने शव का पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया वही घटना करित वाहन पुलिस ने जप्त कर आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है ।

( संबंधित ठेकेदार व इंजिनियर रहते है नदारत सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं)
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने और ठेकेदार पीडब्ल्यूडी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के मौके पर मौजूद नहीं रहने के कारण यह हादसा हुआ है। शाम के बाद कार्य करने के दौरान प्रकाश की व्यवस्था नहीं रहती सड़क पर अंधेरा पसरा रहता है सड़क पर डले गिट्टी को यु ही छोड़ दिया गया है जो वाहनो के पहिए से उछलकर लोगो को चोटिल करते है जिसके कारण हर समय लोग दुर्घटना के शिकार होते है ।
(दर्दनाक दुर्घटना से छीन गया बच्चों से पिता का साया) युवक अपनी पत्नि पुनिता कुसरो व तीन बच्चे कृश कुसरो,सुक्रिया कुसरो व बबली कुसरो के साथ रहकर रोजी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था इस दुर्घटना ने तीनों बच्चों से पिता का साया छीन लिया। परिजनों ने बताया की युवक पहले अन्य जगह काम करता था जहाँ मजदूरी कम मिलता था जबकी परिवार को पालने खर्च अधिक था जो कुछ दिन पहले ही काम में यहा आया और दुर्घटना में जान गवा बैठा।


