बिलासपुर – एक दिवसीय प्रवास के दौरान बिलासपुर पहुंचे वैशाली नगर भिलाई विधायक रिकेश सेन का सिरगिट्टी श्रीवास समाज द्वारा बन्नाक चौक पर आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया जिसके बाद वार्ड में स्थित समाज के भवन में अभूतपूर्व अभिनंदन किया। गौरतलब हो की श्री सेन एक दिवसीय प्रवास के दौरान माँ महामाया दर्शन के बाद सीधे सिरगिट्टी पहुँचे जहाँ श्रीवास समाज के भवन में भारी संख्या में समाज के लोगो ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने समाज सहित उपस्थित लोगो का आभार व्यक्त किया और कहे की देश के पहले पूर्व मुख्यमंत्री जो हमारे समाज से हैं जननायक कर्पूरी ठाकुर जिन्हे भारत रत्न से नवाजा गया है। इससे सेन समाज न तो सिर्फ गौरांवित हुवा है बल्कि सभी का मनोबल भी बढ़ा है भारतीय जनता पार्टी ने मुझे टिकट दिया और जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिला है मै भले ही इस क्षेत्र का विधायक नहीं हु परन्तु मै भरकश प्रयास कर इस भवन को और बेहतर बनवाने की कोशिश करूंगा। इसके साथ ही हमें ठाकुर जी नक्शे कदम पर चलना है साथ ही समाज के महिला व बेटियों को रोजगार दिलाने प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान इनके द्वारा समाज के नवीन श्रीवास,चंद्रमणि श्रीवास,आनंद श्रीवास, कल्लू श्रीवास को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया उक्त आयोजन में नरोत्तम श्रीवास,रवि श्रीवास,संजय श्रीवास,बाली श्रीवास,दिनेश श्रीवास ,रामनाथ श्रीवास,जिवराखन श्रीवास, संतोष श्रीवास,शशि श्रीवास,आशा श्रीवास,सीमा रानी श्रीवास,सुंदर सिंह ठाकुर,गिरधारी सिंह सहित काफी संख्या में समाज के लोग व पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


