– फांसी के फंदे से लटकते हुए युवक को फंदा काटकर बचाई गई जान।
– थाना सिरगिट्टी अंतर्गत मन्नाडोल का मामला।

बिलासपुर – डायल 112 के आरक्षक की तत्परता ने आत्महत्या करने वाले युवक को मौत के मुँह से बचा लिया गया दरअसल युवक घर में मामूली विवाद होने के चलते पेड़ पर फंदा बनाकर फ़ासी पर झूल गया जिसे समय रहते परिजनों की मदद से पुलिस ने फंदा काट निचे उतारा और तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया। ऐसा माना जाता है कि पुलिस घटना होने के बाद ही पहुंचती है मगर कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आती हैं जो पुलिस की इस इमेंज को बदलने का काम करती हैं। कुछ ऐसा ही मामला थाना सिरगिट्टी के मन्नाडोल से सामने आया है जहाँ के निवासी ललित लोधी पिता कार्तिक लोधी परिवार से मामूली झगड़ा होने पर आत्महत्या करने अब घर वापस नहीं आऊंगा बोलते हुए घर से निकल गया।

जो थोड़ी दूर एक पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या करने की पुरी तैयारी कर चुका था परिजन उसे उतारने मनाने लगे परन्तु ओ किसी की बात नहीं सुन रहा था। इसकी सुचना परिजन ने डायल 112 को दी बिना देरी किए डायल 112 वहा पहुंची तब युवक फ़ासी पर झूल गया था डायल 112 की टीम ने गाडी फ़ासी पर झूल रहें युवक के निचे लगाई और वाहन के ऊपर चढ़कर युवक को पकड़कर उठाया। इस दौरान वहा उपस्थित लोग भी गाड़ी के बोनट में चढ़कर युवक को बचाने जूझते रहें। 112 के आरक्षक ने फ़ासी के फंदे को काटा और लोगो की मदद से उसे निचे उतारा तब युवक बेहोश हो चुका था जिसके शरीर को मालिश करते हुए चेहरे पर पानी मारा गया तब युवक होश में आया जिसे तत्काल उपचार हेतु सिम्स में लेजाया गया जहाँ डाक्टरो ने उसे खतरे से बाहर होना बताया है ।

(डायल 112 के आरक्षक व चालक ने दिखाई सजगता)
वहा उपस्थित लोगो की माने तो अगर कुछ मिनट की और देरी होती तो शायद उसे नहीं बचाया जा सकता था परन्तु उसे फ़ासी पर झूलता देख उस दौरान 112 पर ड्यूटी में मौजूद हरिशंकर चंद्रा क्रमांक 1410 और चालक अरुण कश्यप ने बिना किसी बात की परवाह किए फदे पर झूल रहें युवक के निचे वाहन खड़ा कर सीधे गाडी के ऊपर ही चढ़ गए इस दौरान आरक्षक लोगो से मदद मांगते हुए उसे बचाने जूझते रहें इनकी सूझबूझ से आज एक युवक की जान बच गई ।

