कन्हैया कौशिक -{बिलासपुर}
–हजारों लोगों की भीड़,यदुवंशी व नर्तक दलों के नृत्य दोहे।
–भव्य आयोजन मे देर रात तक पहुचे 13 दल मेले का आयोजन।
बिलासपुर सिरगिट्टी__प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी बन्नाक चौक सिरगिट्टी स्थित सेकंड इंन्निंग खेल मैदान में रावत नाच महोत्सव व मेले का आयोजन सिरगिट्टी यादव समाज के द्वारा सम्पन्न कराया गया। महोत्सव में भाग लेने शहरी ग्रामीण व आसपास ही नहीं दूर-दराज के यदुवंशियों का समूह पहुंचा था महोत्सव में कुल 13 दलों ने अपने कौशल का प्रदर्शन कर हजारों लोगों का मन मोह लिया। सामाजिक संदेश और कृष्ण भक्ति के दोहों के साथ 90 फीट के घेरे में रावत दलों ने अपनी नृत्य व शस्त्रकला का प्रदर्शन किया नर्तक दलों द्वारा विभिन्न प्राकार के वाघ्य यंत्रो एवं पारम्परिक वेशभूषा के साथ शौर्य प्रदर्शन किया। प्रस्तुति ने हाजारो की संख्या में दर्शकों को बाँधे रखा इस दौरान मानो फाटक के इस पार सिरगिट्टी सहित आस पास ग्रामीण अंचलो के लोग मैदान पर इस आयोजन को देखने सिमट गए देर रात तक रावत नाच महोत्सव व मेले का लुप्त दर्शको और पधारे अतिथिओ के द्वारा उठाया गया। निर्णायक टीम द्वारा चयनित दलो को पुरस्कार स्वरूप भेट व नगद राशि दी गई इसी आयोजन के माध्यम से समाज के वरिष्ठ जनो का सम्मान किया गया आयोजन मे सिरगिट्टी पुलिस का योगदान रहा। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में डॉ.भवानी शंकरनाथ अध्यक्षता डॉ.सोमनाथ यादव विशिष्ट अतिथि अमित यादव,लक्ष्मी यादव,डॉ.राजेश यादव, राजकुमार यादव,रमेश यादव,नंदकुमार यादव,अविनाश यादव,नीरज यादव,संजय यादव,पार्षद पुष्पेंद्र साहु,सुरज मरकाम, रवि साहु सहित आयोजन समिति सहित हजारों की संख्या मे दर्शक मौजूद रहे।


(प्रतियोगिता में कृष्ण सुदामा मिलाप ,छत्तीसगढ़ महतारी,सहित भोजली उत्सव की झांकी)
रावत नाच महोत्सव के दौरान सिलपहरी के यदुवंशी ने कृष्ण के साथ ही जीवंत झाकी के द्वारा कृष्ण राशलीला में जहाँ कृष्ण गोपियों के साथ झूमते नजर आए इसी के साथ ही कृष्ण सुदामा मिलाप से मित्रता के प्रति कृष्ण के भाव ने उपस्थित लोगो का मन मोह लिया। इस आयोजन में दौरान छत्तीसगढ़ महतारी व देवी गंगा गीत के साथ नर्तक दलों की भोजली सिर पर रख किए प्रदर्शन ने शाम को खुशनुमा बना दिया इसके साथ ही लोगो ने लाठी चाल सहित अग्नि प्रदर्शन का जमकर लुप्त उठाए।

(स्मृति मे दिया गया शील्ड व पुरस्कार)
प्रथम पुरस्कार-स्व.राम रतन यादव की स्मृति में धनीराम यादव के सौजन्य से
बाल समाज नाच दल (बसिया) कन्हैया यादव। द्वितीय पुरुस्कार-स्व.अरुण यादव की स्मृति में प्रभात यादव के सौजन्य से दल (परसदा) धन्नू यादव। तृतीय पुरूस्कार-स्व.द्रोपति यादव की स्मृति में मनोज यादव के सौजन्य से रावत दल(खमतराई) द्वारिका प्रसाद। चतुर्थ पुरुस्कार-स्व.ठगिया बाई यादव की स्मृति में सुरेन्द्र यादव के सौजन्य से दल
(भरनी)अजय यादव । पांचवा पुरुस्कार स्व-राजमति यादव की स्मृति में संजय यादव के सौजन्य से नर्तक दल(दर्रीघाट) नकुल यादव। छठवा पुरुस्कार-स्व.परमानंद यादव की स्मृति में यशराज यादव के सौजन्य से नवयुवक दल(चकरभाठा बस्ती)लाला यादव। सातवा पुरुस्कार-स्व.राजाराम यादव की स्मृति में शालिक राम यादव के सौजन्य से नवयुवक रावत नाच दल (नीरतु) शिवकुमार यादव इसके साथ ही अन्य सभी दलों को समिति की ओर से सांत्वना एवम् स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।


( रावत नाच महोत्सव में सामिल हुए विधायक धरम लाल कौशिक)
मतदान परिणाम के बाद यादव समाज के कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूर्व व नवनिर्वाचित बिल्हा विद्यायक धरम लाल कौशिक ने राज्य में भाजपा सरकार की बहुमत की बधाई देते हुए जन मानस का आभार व्यक्त किया। और कहा की सभी को भाजपा सरकार पर भरोषा था जिसका परिणाम आज आपके मतो ने कर दिखाया। आपका यह मत व्यर्थ नहीं जाएगा यादव समाज छत्तीसगढ़ की परंपरा व सस्कृति को बनाए रखने मे महत्वपूर्ण भूमिका उठाती है इसका जिता जागता उदहारण आपके सामने है रावत नाच महोत्सव जिससे कला संस्कृति वेशभूषा को बढ़ावा मिलता है।

