कन्हैया कौशिक-{बिलासपुर}


बिलासपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को 70 सीटों पर दूसरे और अंतिम चरण का मतदान शुरू हो गया राज्य में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वही सिरगिट्टी स्थित दो बूथों में ईवीएम में आई खराबी के चलते मतदान एक तय समय के एक घंटे बाद शुरू हुई इसके साथ ही कई मतदाताओ ने अपना परिचय पत्र नहीं लेकर पहुचे जिससे उन्हें वापस लौटना पड़ा जिसमे से कुछ तो मतदान करने पहुचे तो अधिकांश मतदान से दुरी बना लिए। विधानसभा बिल्हा अंतर्गत आने वाले ग्रामीण अंचलो के साथ ही निगम क्षेत्र सिरगिट्टी में मतदान के प्रति लोगो में काफी उत्साह देखा गया लोग अपने मता अधिकार का उपयोग करने सुबह 7 बजे से मतदान केंद्र पहुंच चुके थे इस बार चुनाव आयोग द्वारा पूर्व के अपेक्षा अच्छी खासी त्यारी की है। जगह जगह सेल्फी जोन लोगो को लुभा रही है लोग मतदान करने के बाद अपना फोटो भी ले कर उत्साहित नजर आ रहें है सुबह 9 बजे सिरगिट्टी के बूथों में मतदाताओं की आपार भीड़ देखी गई। जिसमे पुरुष मतदाता से कही अधिक महिला मतदाता अपनी बारी आने का इंतजार कतार में खडे होकर कर रहें थे सुबह 12 बजे तक जिले के 6 विधानसभा में कुल 20 प्रतिशत मतदान हो चुका था मतदान सम्पन्न कराने निर्वाचन आयोग के अधिकारी सहित निगम कर्मी जुटे हुए है सभी केंद्रों में पुलिस,बल सेना प्रशासन की नजर जमी हुई है ।

{ग्राम पंचायत धुमा,मानिकपुर में रोड नहीं तो ओट नहीं } ग्राम पंचायत धुमा में सड़क की जर्जर स्थिति से अवगत कराते हुए वहा के लोगो ने जन आंदोलन किए सड़क के लिए सड़क पर उतर गए बावजूद उन्हें सड़क नशीब नहीं हुआ। थक हारकर लोगो ने जिला कलेक्टर से सड़क बनवाने गुहार लगाते हुए मतदान बहिस्कार करने चेतावनी दिए बावजूद किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया जिससे आक्रोषित लोगो ने आज मतदान के दिन ही रकजुटता दिखाते हुए मतदान बहिस्कार कर दिया यहा दो बूथों पर मत का श्री गणेश भी नहीं हुआ लोगो को मनाने एस डी एम सहित आला अधिकारी पहुचे पर लोग रोड नहीं तो ओट नहीं के नारे लगाते हुए सड़क पर डटे रहें ।


