कन्हैया कौशिक -{बिलासपुर}
– 2100 दिए से बनाया गया अखंड भारत का मानचित्र व जय श्री राम रहा आकर्षण का केंद्र।
– विहीन बजरंग दल सहित सनातनियों ने की पूजा अर्चना।

बिलासपुर सिरगिट्टी – दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन का पर्व मनाया जाता है लेकिन इस वर्ष सोमवती अमावस्या पड़ने के कारण गोवर्धन पूजा एक दिन बाद ना होकर दीपावली के तीसरे दिन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान सिरगिट्टी बन्नाक चौक स्थित सेकंड इंन्निंग खेल मैदान पर मानो अयोध्या जैसा ही नजारा देखा गया जहाँ आतिशबाजी के बिच जलते मिट्टी के दिए से भारत का मानचित्र बनाया गया जिसकी रोशनी से मैदान परिसर जगमगा उठा श्री राम के साथ ही कृष्ण भगवान की मंगलमय आरती उतारी गई जिसमे क्षेत्र की महिलाए व युवतियों ने भी अपना अहम योगदान दिया।निगम क्षेत्र सिरगिट्टी मे जहाँ घरो मे गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर महिलाओं ने पूजा अर्चना की और समूह में मंगल गीत गाए वही बजरंग दल सहित सनातनियो के द्वारा 2100 जलते दीप से अखंड भारत का मानचित्र सहित जय श्री राम बनाया गया भगवान श्री कृष्णा द्वारा गोवर्धन पर्वत को एक ऊँगली पर उठाते जीवंत झाकी ने श्रद्धांलूओ को हर्षित कर दिया। कार्यक्रम मे भगवान को 56 भोग लगाते हुए प्रसाद फल चढ़ाकर पूजा अर्चना की इसके बाद गोवर्धन पर्वत की सात बार परिक्रमा की। मान्यता है कि इस दिन गोवर्धन पूजा करने और गायों को गुड़-चना खिलाने से भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं इस त्योहार को अन्नकूट भी कहा जाता है बिते कई वर्षो से इनके द्वारा एसे आयोजन किए जा रहें है जो क्षेत्र वाशियो सहित सनातनियों के लिए गर्व की बात है जहाँ हजारो की संख्या मे क्षेत्र की माता बहने नागरिक सहित बजरंग दल के सदस्य सामिल रहें ।



