कन्हैया कौशिक -{बिलासपुर}


जैसे जैसे बिल्हा विधानसभा मे चुनाव नजदीक आ रही है क्षेत्र मे चुनाव प्रचार की गतिविधिया बढ़ता जा रहा है इलाके मे भाजपा के साथ ही सिर्फ आप पार्टी अपना दम खम जनता के बिच झोक रहें बाई जहाँ बिते दिन भाजपा सांसद रवि किशन अपने पार्टी के सदस्य व प्रत्याशी के प्रति लोगो से मतदात करने अपील किए वही आम आदमी पार्टी की बाईक रैली सहित बिते दिनों हुए अन्य गतिविधि पर लोगो की नजर रही इस बाईक रैली मे लोगो ने सहभागिता तो दिखाई पर लोग चेहरे को स्कार्फ से ढ़के न जाने किसको अपना विधायक बना रहें है बहरहाल उक्त बाईक रैली में हजारों की तादाद में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के लोग शामिल थे जिसकी कतार देख लोग अचंभित रह गये। आम आदमी पार्टी के बिल्हा विधानसभा प्रत्याशी सरदार जसबीर सिंग चावला आयोजित इस बाईक रैली में खुली जीप पर मुख्य रूप से अगुवाई कर रहे थे और हाँथ जोड़कर मतदाताओ से पार्टी पक्ष में वोट देने अपील कर रहे थे वही उनके पीछे हजारों युवा मोटरसाइकिल में सवार झंडे लेकर कतारबद्ध नजर आ रहे थे।बता दें कि बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में अचानक से आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों का रुझान देख कई बड़े पार्टी के नेता सकते में आ गए है वही अन्य क्षेत्र में भी लोग दबी जुबान से आम आदमी पार्टी को लेकर चर्चा कर रहे है। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाली क्षेत्र सिरगिट्टी में भी एक विशेष जाति का बड़ा समूह सहित दो अन्य पार्टियों के पुराने कार्यकर्ता भी अब अंदरूनी रूप से आम आदमी पार्टी का समर्थन करते नजर आ रहे है।बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की मोटरसाइकिल रैली इन क्षेत्रों से होकर गुजरी है जहाँ इनका भव्य स्वागत भी हुआ इस तरह बिते दिनों भाजपा ने भी अपना दम खम दिखाया परन्तु अभी तक कांग्रेस पार्टी से इस क्षेत्र के पार्षद व इनके समर्थक ही सामने आ रहें है प्रत्याशी का चेहरा लोगो के बिच धुंधला सा महसूस हो रहा है जिन्हे मैदान मे आकर रूबरु होने व लोगो की समस्या जानने की जरुरत है।



