– आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने झारखण्ड से किया गिरफ्तार।
– आरोपी घटना दिनांक से हत्या कर झारखण्ड हो गया था फरार।
– घटना में लिप्त आरोपी युवक युवती अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर।
बिलासपुर – सिरगिट्टी थाने क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी मृतक की पत्नि पहले ही सलाखों के पीछे पहुंच गई वही मामले में फरार चल रहें आरोपी प्रेमी को पुलिस ने झारखण्ड से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया हैं। गौरतलब हो की बीते 18 मई को झारखण्ड निवासी विनोद लोमगा पिता संतोष लोमगा को उसकी पत्नि व उसके प्रेमी सहित दो साथी ने मिलकर मौत के घाट उतारा था व उसकी लाश को पानी में फेक कर झारखण्ड निकल गए थे पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)बीएनएस, 238 बीएनएस, 61 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया था। मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी पत्नि को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था वही हत्या के बाद आरोपी प्रेमी सुगड टोप्पनो पिता सिपरयन टोप्पनो उम्र 27 साल निवासी रंगामाटी थाना अनंतपुर तहसील बाबूखेडा जिला रांची झारखण्ड से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया हैं। वही इस मामले के दो आरोपी मनीषा बारी व जेब्रियल केरकेटा अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं जिसकी तलाश सरगर्मी के साथ ही जा रही हैं पुलिस की माने तो जल्द ही मामले में लिप्त दो आरोपी सलाखो के पीछे होंगे।

(नेटवर्किंग मार्केट में काम करते थे सभी आरोपी) मामले के सभी आरोपी झारखण्ड के रहने वाले हैं जों सिरगिट्टी के प्रगति नगर में किराए से रहकर एक नेटवर्किंग मार्केट में काम करते थे। जहाँ सभी ने मिलकर योजना बनाई और मृतक व उसकी पत्नि को पैसे देने के बहाने लोकल ट्रेन से बिलासपुर बुलाए और अंधेरे के साथ ही सुनसान जगह मिलने का फायदा उठाकर रेलवे ट्रेक के किनारे इस जघन्य हत्या को अंजाम दिया। और युवक के शव को घटना स्थल से थोड़े दुर रेलवे क्रॉसिंग पार कर गड्ढे में भरे पानी में फेक दिया।
(सिरगिट्टी में बड़ा नेटवर्क जांच की आवश्यकता) सिरगिट्टी क्षेत्र में कथित तौर पर कुछ नेटवर्किंग मार्केट लम्बे समय से चल रहा हैं। जिसमे न सिर्फ छत्तीसगढ़ राज्य के बल्कि बाहरी राज्यों के युवक युवतियों का भरमार हैं। जों क्षेत्र के मकानो में किराए में रहते हैं सूत्रों की माने तो इनका किसी भी प्रकार की रिकार्ड थाने में दर्ज नहीं हैं नहीं पुलिस कभी इनकी मुशाफिरी दर्ज करने में रूचि दिखाते हैं। क्षेत्र के अधिकांश मकान मालिक मोटी रकम पाने के चक़्कर में अपनी मकान व हॉल किराए पर दे रखे हैं इनके द्वारा भी पुलिस से लोगो की पहचान छुपाई जा रही हैं।

