बिलासपुर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र मे एक कार सामने से गुजर रही ट्रेलर के पिछले हिस्से से जा टकराई। टकराव इतना जबरजस्त था की कार के सामने का हिस्सा छतिग्रस्त हो गया गनिमत रही कार सवारो को सिर्फ मामूली चोटे आई है। सिरगिट्टी पुलिस ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार वैवाहिक कार्यक्रम मे सामिल होने चांम्पा से जायसवाल परिवार कार क्रमांक सीजी 11 एएन 2628 मे सवार होकर तिफरा के लिए निकले थे।उनकी कार सिरगिट्टी थाने के पास पहुंची ही थी जों सामने से गुजरने वाले ट्रेलर क्रमांक सीजी 11 एबी 1349 के पिछले हिस्से से जा टकराई। जिसमें कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि कार में सवार दोनों दंम्पती को मामूली चोटे आई है। इस दौरान कार और ट्रेलर चालक के बीच बहस भी हुई और मौके पर समझौते की कोशिश की गई लेकिन सहमति नहीं बन सकी। मामला थाने पहुंचा और कार चालक की शिकायत पर ट्रेलर जब्त करते हुए चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज करते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई ।

(कार ने बाईक सवार को ठोका परन्तु थाने मे कोई जानकारी नही)
गौरतलब है की थाने से महज कुछ ही दुर नर्मदा ड्रिंक्स के सामने बीते दिनों एक तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए बाईक क्रमांक सीजी 10 बीजी 4832 सवार को ठोकर मार दिया था। जिससे बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसकी बाईक पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो कर सड़क किनारे पड़ा रहा जिसे अगले दिन सिरगिट्टी पुलिस उठा कर थाने ले आई परन्तु सिरगिट्टी पुलिस के पास इस मामले मे कोई जानकारी नही है।
(लगातार घट रही दुर्घटनाए)
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में यह कोई पहली दुर्घटना नहीं है इससे पहले भी यहां कई गंभीर हादसे हो चुके हैं जिनमें लोगों की जानें जा चुकी हैं। इस सड़क पर 24 घंटे भारी वाहन काल बनकर दौड़ते रहता है जों अनगिनत हादसों का कारण बन चुका है। इसके बावजूद तेज रफ्तार भारी वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी हुई है।

