तारपीन तेल के टैंकर के पास किसी ज्वलनशील पदार्थ के संपर्क में आने से आग भड़की।
– आग की लपटे व उससे उठता धूवा शहर तक आया नजर।
– एक मजदूर की आग मे फसे होने की आशंका तो दुसरा गंभीर अस्पताल मे भर्ती।
– एक के बाद एक कई दमकल फुके बावजूद आग पर काबू नही।
सिरगिट्टी -(फोटो) औद्योगिक परिक्षेत्र सिरगिट्टी के फर्नीचर कारखाने मे भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई
आगजनी की इस घटना में एक मजदूर झुलस गया जबकि दूसरा मजदूर की आग में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस सहित दमकल मौके पर पहुंची
परन्तु रात 8 बजे तक आग पर काबू नही पाया गया। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-डी स्थित मित्तल फर्नीचर कारखाने मे मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। वहा काम करने वाले मजदूरों मे अफरा तफरी मच गई देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गई कि चारों ओर काले धुएं का घना गुबार फैल गया जों शहर से भी नजर आने लगा भीषण आग की चपेट में आकर फैक्ट्री के गोदाम में रखा फर्नीचर, लकड़ी,प्लाई मशीनें और मजदूरों के मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। हादसे में कारखाने मे काम करने वाले सेल्स कर्मी सिरगिट्टी निवासी रितेश शुक्ला गंभीर रूप से झुलस गया जिसे लोगों ने ऑटो से अस्पताल तक पहुंचाया जिसे बर्न केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है वहीं तिफरा निवासी अभिजीत सूर्यवंशी नामक मजदूर आग की लपटों के बीच लापता हो गया है। जिसकी जानकारी नही मिल पाई है मजदूर के परिजनों ने युवक को आग मे फसे होने की आशंका जता रहें है। फिलहाल दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है आग पूरी तरह बुझने के बाद ही जान-माल के नुकसान का सही आकलन हो सकेगा।
(कई दमकल पानी फुकने के बाद भी देर रात तक आग पर काबू नही) सुचना मिलने के करीबन एक घंटे के बाद मौके पर एक दमकल पहुंची परन्तु आग बुझने के बजाय और बढ़ता गया देखते ही देखते कई दमकल पानी फुक डाले परन्तु आग पर काबू नही पाया जा सका। आग की तेज लपटों और काले धुएं के कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। एहतियातन प्रशासन ने आसपास स्थित अन्य फैक्ट्रियों को भी खाली करवा दिया मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं
और आग पर काबू पाने की कोशिशें लगातार जारी हैं।
(कुछ ही पल मे आग ने लिया भयानक रूप)
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने से पहले फैक्ट्री परिसर में धुआं उठता हुआ दिखाई दिया था। इसके बाद तारपीन तेल के टैंकर वाले हिस्से में अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही देर में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग ने केवल कारखाने मे रखे फर्नीचर समान को अपनी चपेट मे लिया है आग ने कई गरीब मजदूरों के मोटरसाइकिल को भी जला कर खाक कर डाला है।

(धमाका इतना की भागने लगे लोग)
आग लगने के दौरान कई तेज धमाकों की आवाज भी सुनाई दी जिससे आसपास का इलाका गूंज उठा पहला धमाका आग लगने के कुछ देर बाद पहला धमाका 3.28 पर हुई वही दूसरा धमाका 3.57 पर हुआ। तीसरा धमाका 6.10 पर उस वक़्त हुआ जब पुलिस कर्मी, मिडिया कर्मी, नागरिक सहित मजदूर वहा मौजूद थे धमाका और आग की लपते इतनी तेज थी की पुरा इलाका उजाला हो गया सभी मे भगदड मच गया लोग गिरते हुए भागने लगे।

(केमिकल व अत्यंत ज्वलनशील पदार्थो का भंडारण)
प्राथमिक जानकारी के अनुसार मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में लकड़ी की पॉलिश और अन्य कार्यों के लिए तारपीन तेल का उपयोग किया जाता था जो अत्यंत ज्वलनशील होता है। इसके भंडारण के लिए फैक्ट्री में एक विशेष टैंकर बनाया गया था। सबसे पहले इसी टैंकर से धुआं निकलता दिखाई दिया जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील चिंगारी के संपर्क में आने से आग लगी होगी बहरहाल सिरगिट्टी पुलिस मामला दर्ज करली है।

(युवक का नही चला पता रोते बिलखते रहें परिजन) कारखाने मे आग लगने के दौरान आग मे फसे होने की आशंका जताते हुए युवक के साथ काम करने वाले उसके छोटे भाई, पिता, मामा ने कहा की युवक आग लगने कर दौरान भाग नही पाया है। युवक आग के बीच मे फसा युवक का भाई रो रो कर उसे निकालने की दुहाई लगा रहा था शाम को युवक के अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे और अपने लाल को देखने की जिद करने लगे।

(केमिकल से भरे टेंकर पुरी तरह जला) आगजनी के दौरान कारखाने परिसर मे केमिकल से भरे ट्रेंकर भी खड़ा था। आग ने उसे भी पुरी तरह अपनी चपेट मे ले लिया गनिमत रही की वह इतना भयानक आग मे भी नही फटा वरना कोई भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी।

