बिलासपुर- एनटीपीसी सीपत के एमजीआर रेल लाइन परिसर में बीती रात एक ठेका श्रमिक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 दिसंबर 2025 की रात लगभग 11 बजे सीआईएसएफ की टीम को गश्त के दौरान एक शव दिखाई दिया, जिसकी पहचान ग्राम देवरी निवासी ठेका श्रमिक सुरेश कुमार वस्त्रकार के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही सीआईएसएफ ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी सीपत भेजा गया। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही मृत्यु का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। इस संबंध में एनटीपीसी सीपत के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने घटना की पुष्टि की है।

