– थाना सिरगिट्टी अंतर्गत गणेश नगर का मामला।
– दुर्घटना या दुर्घटना का रूप पुलिस जांच मे जुटी।
बिलासपुर- थाना सिरगिट्टी अंतर्गत
रेलवे न्यू लोको कॉलोनी स्थित बड़े नाले में
एक बाईक व युवक की लाश मिली है। जिसकी सुचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची व लाश को नाले से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दी। प्रथम दृष्टया युवक के मौत का कारण हेड इंजरी बताया जा रहा है बहरहाल पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है। इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार गणेश नगर नयापारा निवासी अजय यादव उर्फ़ अज्जू पिता स्व.बसंत लाल यादव उम्र 25 वर्ष बीते रात मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 बीजी 6252 मे सवार होकर कही निकला था बीते मंगलवार की रात युवक का शव बाईक के साथ रेलवे कॉलोनी स्थित नाले के पानी मे देखा गया। जिसकी सुचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची जहाँ थाना प्रभारी किशोर कैवर्त घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए शव पानी से बाहर निकलवाए । युवक के सर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए है पुलिस मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है पुलिस की माने तो प्रथम दृष्टया मौत का कारण हेड इंजरी बताया जा रहा है बहरहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच मे जुटी हुई है।

(पुलिस जांच मे सामने आएगा दुर्घटना या मौत का कारण कुछ और) जानकारी के अनुसार युवक को बाइक सहित नाले मे गिरते देख एक रेलवे कर्मी द्वारा डायल 112 मे इसकी सुचना दी। मौके पर पहुँचे पुलिस को भी युवक का बाइक अनियंत्रित होना बताया है परन्तु मृतक के परिजनों ने संदेह जताया है की युवक किसी अनहोनी का शिकार हुआ है। बहरहाल पुलिस द्वारा युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है जिसकी रिपोर्ट आने पर मौत के असल कारण का पता चल जाएगा।
(कुछ दिन पहले हुई सगाई अगले माह था युवक का विवाह)
जानकारी के अनुसार मृतक के माता पिता नही है युवक के बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है युवक अपने बड़े भाई के साथ रहता था। कुछ दिन पूर्व हीं युवक का सगाई हुआ था जिसके बाद अगले माह युवक की शादी थी इस वजह से परिवार मे खुशी का माहौल था परन्तु इस घटना ने परिवार की खुशी को मातम मे बदल दिया।

