– आखिर कौन है युवक यहां आया कैसे पुलिस के लिए बडी चुनौती।
– युवक की पहचान करने जुटी है पुलिस दर्जनों से भी ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

बिलासपुर – बीते शुक्रवार को तिफरा थोक सब्जी मंडी के पास मिले अज्ञात युवक के अधजले शव की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं सकी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाने से पुलिस इस मामले के तह तक नही पहुंच पा रही है। हालांकि पुलिस अपने स्तर पर जांच में जुटी हुई है वही पुलिस की माने तो किसी ज्वलनशील केमिकल से युवक को जलाने की बात सामने आ रही है जिससे उसका शरीर 80 प्रतिशत तक जल चुका था। सिरगिट्टी पुलिस अब फोटो के आधार पर मृतक युवक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है परन्तु अब तक युवक की पहचान नही हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पर भी नजरें जमाई हुई है। संभावित रूटों के कैमरे खंगाले जा रहे हैं वही पुलिस मृतक युवक के अन्य शहर के होने का आशंका जता रही है। बहरहाल सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर कैवर्त युवक की पहचान के साथ ही इस मामले के तह तक जाने पूर्ण जोर प्रयास में जुटे हुए है। अब देखना होगा इस मामले में सिरगिट्टी पुलिस को किस हद तक सफलता मिल पा रही है।
(आखिर कौन है युवक यहां आया कैसे)
युवक का शव आरोपियों ने जला दिया था साथ ही उसे झाड़ियों के बीच फेक दिया था
जिसके चलते घटना स्थल के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वही अब तक स्पष्ट नही हो पाया है की युवक कौन है किस उद्देश्य से उसके साथ इस तरह के घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल अधजली ऐसी घटना से बिलासपुर पुलिस के व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।
(पुलिस का खौफ नही हत्या के पीछे नशाखोरी तो नही) यह घटना पुलिस कॉलोनी से महज कुछ ही दुरी पर हुआ है इससे पता चलता है की इस घटना को अंजाम देने वालो को पुलिस का कोई खौफ नही है। या फिर पुलिस के खौफ के आगे नशाखोरी हावी है क्योंकि इस इलाके में शराब दुकान भी है। जहाँ हर समय नशेड़ियों का झुंड देखा जा सकता है इस हत्या के पीछे यह भी एक कारण हो सकता है।

