बिलासपुर। नगर की कला व संस्कृति की अग्रणी संस्था “नृत्यांगन” के तत्वावधान में पं. देवकीनंदन दीक्षित सभागार में दो दिवसीय राज्य स्तरीय डॉन्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने अपने उत्साहवर्धक उद्बोधन में प्रतिभागियों व आयोजकों को शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद् डॉ. अजय श्रीवास्तव, एकता ब्लड बैंक के संरक्षक डॉ. गिड़वानी और समाजसेवी दिलीप श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर वर्गों में कुल 120 प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक समिति ने फाइनल राउंड के लिए 45 प्रतिभागियों का चयन किया। फाइनल का मूल्यांकन सोनी टीवी के “इंडिया बेस्ट डांसर” एवं “डांस प्लस” विजेता श्री राम विष्ट (मुंबई) ने किया।
जूनियर वर्ग के परिणाम प्रथम स्थान – वी.आर. वन डॉन्स ग्रुप (भिलाई)
द्वितीय स्थान – अक्षत सोनी (भिलाई)
तृतीय स्थान – कु. प्रियांशिका (बिलासपुर)
सांत्वना पुरस्कार – रूही (रायपुर)
सीनियर वर्ग के परिणाम प्रथम स्थान – एस.एस. ब्रदर्स (बिल्हा) द्वितीय स्थान – शिवा अहिरवार (बिलासपुर)तृतीय स्थान – संस्कार लालवानी (बिलासपुर)
सांत्वना पुरस्कार – दुर्गेश दास महंत (कोरबा)

सभी विजेताओं व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार व विजेता कप वरिष्ठ समाजसेवी प्रफुल पाल एवं पुष्पा पाल ने प्रदान किए। कार्यक्रम का कुशल संचालन मिस मोनिका ने अपने अलग अंदाज में किया, जिससे देर रात तक चले आयोजन में उत्साह और ऊर्जा बनी रही।

आयोजक कोरियोग्राफर मनोज पाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी साथियों, आर्थिक सहयोग देने वाले संस्थानों, प्रतिभागियों, उनके अभिभावकों, कला गुरुओं और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में विशेष सहयोग रुपेश समुद्रे, आशीष अहिरवार, भृगु अवस्थी, रवि, मिनी, शिवा, बनी नेताम, आशीष, अंशुमन शर्मा तथा भिलाई के जान सर का रहा।

