बिलासपुर। – तखतपुर रोड भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि काठाकोनी बिनौरी मोड़ में कार अनियंत्रित होकर दिवाल से टकरा गई।

मिली जानकारी के अनुसार कठोंकोनी निवासी पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव, विजय राजपूत, मोनु यादव और जयंत वैष्णव सभी प्लंबर का काम करते है। आज सुबह सभी कार क्रमांक सीजी 10 ए फ 2097 में सवार होकर बिलासपुर प्लंबर का काम करने आए थे। काम करने के बाद दोपहर लगभग 2: 30 बजे बिलासपुर से वापस काठोकोनी आ रहे थे। तभी उनकी कार बिनौरी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कार का दरवाजा टूट गया और सभी कार से बाहर छिटक के गिर गए। इस सड़क हादसे में काठाकोनी निवासी पवन रात्रे, खजूरी नवागांव निवासी सुरेश वासुदेव, विजय राजपूत की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि मोनू यादव और जयंत वैष्णव गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी लोग देवरी और काठाकोनी के थे और जब हादसा हुआ तो सभी अपने गांव से मात्र एक किलोमीटर दूर थे। अपने गांव लगभग पहुंच ही गए थे।

