– मैदान मे क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ हादसा।
– आकाशीय बिजली कि चपेट मे आने से एक कि मौत दुसरा गंभीर।
– थाना सिरगिट्टी अंतर्गत बन्नाक डीह का मामला। हादसे के बाद किसी को सुनने तो किसी को चलने मे दिक्क़त।
बिलासपुर- बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी क्षेत्र मे रविवार को आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरी और क्रिकेट खेल रहें दर्जन भर युवकों को अपनी चपेट मे ले लिया। घटना के बाद युवकों ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल ले गए जहाँ उपचार के दौरान एक बालक कि मौत हो गई वही कई युवक व बच्चे घायल हैं।
(मृतक- अभिषेक ध्रुव)

इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार रविवार कि शाम थाना सिरगिट्टी अंतर्गत बन्नाक डीह सोनी मोहल्ले मे पिछे मैदान मे रोज कि तरह युवकों व बच्चों कि टोली क्रिकेट खेल रहें थे। शाम करीबन 4 बजे मौषम मे बदलाव आया और बारिश के साथ ही बिजली कड़कने लगी इस दौरान फील्डिंग कर रहें लोगों के बीच आकाशीय बिजली कहर बनकर गिर गई किसी को कुछ समझ आता इससे पहले बन्नाक चौक भीतरी पारा निवासी अजय ध्रुव, अभिषेक ध्रुव,सुरेंद्र ध्रुव,अंशु गोड़,शष्ट राज ध्रुव, दुर्गेश ध्रुव आकाशीय बिजली कि चपेट मे आ गए। कुछ युवकों ने जैसे तैसे सभी को पास के मकान मे ले जाकर इसकी सुचना डायल 112 सहित सिरगिट्टी पुलिस को दी मौके पर पहुंचे पुलिस द्वारा सभी को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ उपचार के दौरान अभिषेक ध्रुव पिता पंच राम ध्रुव उम्र 14 वर्ष कि मौत हो गई। वही शष्ट राज ध्रुव पिता मनमोहन ध्रुव उम्र 9 वर्ष कि हालात नाजुक बनी हुई हैं अन्य सभी घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद वापस घर भेज दिया गया वही सिरगिट्टी पुलिस मामला दर्ज कर लिया हैं।

(प्रत्यदर्शियो ने बताया सभी पेट के बल पड़े हुए थे ) गरज चमक के दौरान कुछ लोग फील्डिंग तो कुछ लोग बैटिंग करने के लिए बैठे हुए थे इस दौरान तेज गर्जना के साथ ही बारिश कि बुँदे शुरू हो गई कुछ लोग तो पेड़ के निचे रुक गए। वहाँ उपस्थित लालू ध्रुव ने बताया कि बिजली चमकते ही सभी जमीन पर लेट गए सबको लगा वैसे ही लेट गए होंगे परन्तु कुछ देर बाद किसी ने हलचल कि तो कई बेसुध पड़ा रहा सभी दौड़कर उन लोगो को घर मे लाए फिर सभ को अस्पताल ले गए।

(किसी के कानो मे दिक्क़त तो किसी के पैर मे)
आकाशीय बिजली गिरने के साथ ही तेज आंधी तूफान के साथ बारिस शुरू हो गई इस दौरान गंभीर बच्चों को अस्पताल भेजनें के बाद बिजली कि चपेट मे आए अंशु ध्रुव, दुर्गेश ध्रुव का कान सुन हो चुका था वही जमीन पर गिरने के कारण कई युवकों को चोट आया हैं कुछ युवकों को चलने मे दिक्क़त हो रही थी तो कुछ के सर मे दर्द होने लगा था बहरहाल सभी को अस्पताल से उपचार के दौरान घर भेज दिया गया ।

