– बिना वैकल्पिक मार्ग बनाए रेलवे ने किया गोविन्द नगर से पांडव भवन मार्ग पर दीवार ख़डी।
बिलासपुर – सिरगिट्टी वासी एक बार फिर रेलवे के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में जुट गए हैं। रेलवे द्वारा लोगो के आवागमन हेतु निस्तारी रास्ते को बंद करने से एक बार फिर रेलवे के प्रति लोगो मे आक्रोश दिखाई देने लगा है। गौरतलब हो की बिते शुक्रवार को रेलवे द्वारा दलबल के साथ बिना वैकल्पिक रास्ता निकाले बिना ही गोविन्द नगर से पांडव भवन,माँ मरी माई मंदिर जाने वाले रास्ते पर पक्की दीवार ख़डी कर दी गई है। जिसके चलते इस सड़क से आवागमन करने वाले कई हजार लोगो के बिच निस्तारी सड़क की समस्या आन ख़डी हो गई है। लोगो ने बताया की रेलवे द्वारा लोको सेड बनाने के लिए भी कई वर्ष पुरानी सड़क को बंद कर दिया था परन्तु ग्रामीण क्षेत्र कोरमी,बसिया जाने के साथ ही सिरगिट्टी व नयापारा को जोड़ने व लोगो के आवागमन के लिए इस रास्ते को छोड़ा गया था। परन्तु एक बार फिर इस सड़क पर स्थाई रूप से पक्की दीवार खडी कर दी गई जो की क्षेत्र वाशियो के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। इस संबंध मे क्षेत्र वासी एक बार फिर एकजुट होकर सड़क की मांग के लिए सड़क मे उतरने की तैयारी में जुड़ गए हैं जिसके लिए शनिवार को माँ संतोषी मंदिर प्रांगण मे बैठक रखी गई जिसमे इस मुद्दे पर चर्चा की गई। इस दौरान रूपरेखा तैयार की गई की अगर रेलवे द्वारा हमारे निस्तारी रास्ते हेतु निराकरण नहीं निकाला गया तो एक बार फिर दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान,बिलासपुर सांसद, विधायक,महापौर,जनप्रतिनिधि द्वारा सहमति लेकर बिलासपुर डीआरएम का घेराव किया जाएगा।
(सड़क बंद होने से लोगो की समस्या बढ़ी)
लोगो ने कहा की यह केवल असुविधा की बात नही बल्कि बच्चों की सुरक्षा और महिलाओं की सुविधा का सवाल है। क्योंकि इस रास्ते के बंद होने से एक बार फिर स्कूली बच्चे महिलाए पुरी तरह असुरक्षित सुनसान शराब भट्टी के पिछे वाली सड़क से आवागमन करने मजबूर हो गए है। जो रात तो रात दिन मे भी आवागमन के लायक नहीं है। दरअसल इस मार्ग की किनारे पहले लोगो की बसाहट थी परन्तु अब यह मार्ग पुरी तरह सुनसान रहता है ।
(रेलवे चाहे तो सड़क को आगे बढ़ा कर समस्या से दे सकती है छुटकारा) उक्त सड़क को बंद करने से लोगो को होने वाली इस समस्या का समाधान चाहे तो रेलवे कर सकती है। दरअसल जिस सड़क को बिच से बाधित की गई है उसी सड़क को कुछ मीटर आगे बढ़ा कर सिधे गोविन्द नगर के तरफ खोल दे तो लोगो को आवागमन हेतु सड़क मिल जाएगी जिससे लोगो की समस्या का समाधान हो जाएगा।

