– विधायक कौशिक द्वारा समाज के लिए भवन बनाने की गई घोषणा।
– आयोजन के दौरान परीक्षा मे उत्कृष्ट स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।
बिलासपुर- सिरगिट्टी बस्ती के परशुराम नगर में भगवान् श्री विष्णु के छठवें अवतार परशुराम भगवान के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मे ब्राह्मण महा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन मे आसपास के समग्र ब्राम्हण समाज एकत्र हुए उक्त सम्मेलन में सर्वप्रथम संध्या भजन मंडली के साथ नगर में भगवान् परशुराम की मूर्ति के साथ शोभा यात्रा निकाला गया। जिसके बाद आयोजन स्थल में गंगा आरती की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम की भव्य महाआरती की गई साथ ही वार्ड नंबर 10 सिरगिट्टी बस्ती का नामकरण परशुराम नगर के नाम से किया गया।

उक्त आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के विकास में ब्राह्मण समाज की भूमिका पर विमर्श करना था कार्यकम में बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक,पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ,जिला पंचायत सदस्य अनिता शुक्ला उपस्थि रहे।अतिथियो का समग्र ब्राह्मण समाज सिरगिट्टी के पदाधिकारी के द्वारा शाल श्रीफल के द्वारा सम्मानित किया गया।

इसी आयोजन के दौरान इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में उच्च स्थान प्राप्त किए विद्यार्थी वर्षा पांडेय,ऋषभ चौबे, पायल वैष्णव को विप्र रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान श्री कौशिक ने ब्राह्मण समाज सिरगिट्टी को कार्यक्रम स्थल की भूमि पर ही भवन बनाकर दिये जाने की घोषणा की गई।

कार्यकम के अंत में समग्र ब्राह्मण समाज सिरगिट्टी के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ जन ,युवा प्रकोष्ठ ,महिला प्रकोष्ठ एवं बहनों का विशेष योगदान रहा।

