– सुख चैन, भाईचारे को बढ़ावा देने वाले देश को भड़काया पूर्व सैनिको मे रोष।
कन्हैया कौशिक बिलासपुर — // भारत माँ की शान के खातिर व देश की सेवा के लिए अब भी तैयार हैं जहां भी देश को जरूरत होगी जाने को तैयार हैं देश की रक्षा के लिए अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा दिया है। और आगे भी देश की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा करना ही प्राथमिकता है किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भले ही इन्हे सेवा देश सेवा का जज्बा आज भी जिंदा है और वे लड़ने को तैयार।

पहलगाम मे हुए आतंकी हमले ने पुरे देश के साथ ही भारत के हर एक नागरिक को झकोर के कर रख दिया है ऐसे में भारतीयों के अंदर जोश का माहौल है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति के दौरान सिरगिट्टी से भी पूर्व सैनिक आगे आए हैं पूर्व सैनिकों का कहना है कि सेना एयर स्ट्राइक, और आपरेशन सिंदूर सराहनीय है। आतंकी को कड़ी चुनौती देने अगर कोई भी लड़ाई जैसी स्थिति आती है तो हम पूर्व सैनिक भारत सरकार के साथ हैं पूर्व सैनिकों ने कहा बस उन्हें इंतजार है तो भारतीय सेना द्वारा एक इशारे की हम कूच करने में देरी नहीं करेंगे ।
(जीवन देश के काम आए इससे बड़ी गौरव की बात क्या होंगी – सुबोध सिंह पूर्व सैनिक )

सन 1994 से 2012 तक थल सेना मे सेवा देने वाले सिरगिट्टी कंचन विहार निवासी सुबोध सिंह आज भी देश के लिए मर मिटने के लिए तैयार है।
भारती तकनीकी कोर मे भर्ती होने के बाद इनकी पोस्टिंग जम्मू और कश्मीर में एलओसी पर अतिसंवेदनशील इलाके में ड्यूटी किए उसके बाद
उन्होंने 1999 मे कारगिल की लड़ाई शुरु से अंत तक तकनीकी कार्य करते हुए पूर्ण जांबाजी के साथ लड़ाई लड़ी व विजय हासिल किए। पंजाब पोस्टिंग के दौरान पाकिस्तानियों ने संसद पर हमला किया जिसका मुँह तोड़ जवाब दिया गया। अरुणाचल प्रदेश,चीन सीमा,कोलकाता,नैनीताल, जम्मू कश्मीर के ग्लेशियर श्रीनगर पोस्टिंग के दौरान सेवा किए पूर्व सैनिक ने कहा कि भारतीय सेना फिर से उन्हें कॉल करे, तो वे कूच करने में देरी नहीं करेंगे और पाकिस्तान को सबक सीखा कर वापस लौटेंगे।
(भारतीय सेना हर क्षेत्र में पाकिस्तान से आगे है-मदन लाल राठौर पूर्व सब.मेजर एच/एलटी)

सिरगिट्टी निवासी मेजर मदन लाल राठौर जो की आगरा,पैरा ट्रॉपर,जम्मू-कश्मीर कई क्षेत्र,बैंगलोर कलकत्ता,मिजोरम मे सेना संभाल चुके है। उनका कहना है की पाकिस्तान भारत से 15 दिन भी युद्ध नहीं लड़ सकता क्योकि भारतीय सेना हर क्षेत्र में पाकिस्तान से आगे है। पूर्व सब मेजर ने कहा कि पाकिस्तान के पास सैनिक नहीं आतंकी हैं और आतंकियों के सहारे भारत ही नहीं अन्य देशों से युद्ध लड़ता रहा हैं। हमने न सिर्फ गोलियों की बौछारें देखी हैं, बल्कि तिरंगे की शान के लिए जान की बाजी भी लगाई है अब भारत बदल चुका है। भारत अब दुनिया की महाशक्तियों के समकक्ष आकर खड़ा है पाकिस्तान की सारी गलतफहमियां अगर लड़ाई हुई तो दूर हो जाएगी।
(देश सेवा का जज्बा आज भी जिंदा है हम लड़ने को तैयार-तिरपतलाल लाल साहु )

तहसील नावगढ़ जिला जांजगीर हालमुकाम सिरगिट्टी निवासी भूतपूर्व सैनिक तिरपतलाल लाल साहु हवलदार के बाद सेवा पूर्ण किए है। उन्होंने अपनी सेवा के दौरान 1987 मे कामठी गार्ड रेजिमेंट सेक्टर मे भर्ती होने के बाद 1998 मे सीयेचन ग्लेशयर (बर्फ की पहाड) के साथ ही सांभा के बाद गणतंत्र परेड में दिल्ली मे सामिल हुए। कफवाडा जम्मू कश्मीर मे दो वर्ष सेवा देकर सन 2007 मे वे सेवा मुक्त हुए परन्तु जज्बा आज भी जिन्दा है। पाकिस्तान को मुह तोड़ जवाब देने सेना के साथ व सरकार के आदेश का राह ताक रहें है।
(ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से जहां पूरा देश गौरवान्वित है – सनत कुमार शर्मा )

सिरगिट्टी निवासी भूतपूर्व सैनिक सनत कुमार शर्मा फौज में सेवा देने के बाद वर्तमान मे शिक्षक है। वे सन 1999 के कारगिल युद्ध मे सेना के साथ थे उन्होंने कहा की ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से जहां पूरा देश गौरवान्वित है पाकिस्तानियों ने पहले भी भारत की ताकत देखी थी। उस दौर के भारत और आज के आधुनिक भारत में दिन-रात का ही नहीं दशकों का अंतर है। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है भारत अब पहले वाला सिर्फ शांति की बात करने वाला भारत नहीं रह गया वह क्रिया पर प्रतिक्रिया देता है।

