{कन्हैया कौशिक -बिलासपुर}
– आदम जमाने की सड़क के उड चुके है परखच्चे इस छोर से उस छोर तक गिट्टी ही गिट्टी।
– वाहनो के पहियों से उछलकर गिट्टी लोगो को कर रहा चोटिल।

बिलासपुर –
यू तो शासन लोगो की राह असान करने सभी शहरों व ग्रामीण इलाकों में सड़कों का जाल बिछाने का दावा कर रही है लेकिन बिलासपुर शहर से मात्र एक फाटक के अन्तराल पर कई वर्षो पुरानी बसी नयापारा सिरगिट्टी की सड़क किसी आदम जमाने की सड़क जान पड़ती है। घनी आबादी वाले इलाके की मुख्य सड़क आदम जमाने के होने के बावजूद अब तक जीर्णोद्धार को मोहताज है। इस जर्जर सड़क पर सूखे दिनों में लोग धुल के गुब्बारे से हलाकान रहते है वही बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ लोगो के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। यह मार्ग लोक निर्माण विभाग के आधीन होने के बावजूद कई वर्षो से पूर्णतः जर्जर स्थिति में है निगम छेत्र सिरगिट्टी में पीडब्लूडी की तीन सड़के है जिसमे से दो सड़क का निर्माण तो विभाग द्वारा करा दी गई है परन्तु एक सड़क जो घनिष्ठ आबादी वाले नयापारा में बिजली आफिस सेे लेकर रामबरन तिवारी के घर तक की है। इस सड़क में बीते कई वर्षों से न तो पिचिंग कराई गई है न ही कोई भी सड़क निर्माण कार्य किया गया है वही छेत्र के जनप्रतिनधियो द्वारा सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को लगातार अवगत कराने के बाद भी विभाग कुम्भकर्णी निंद में सोया हुआ है जिसका खामियाजा आम लोग भुगतने मजबूर है।
{कंचन विहार की मुख्य सड़क पुरी तरह जर्ज़र}
निगम छेत्र सिरगिट्टी के कंचन विहार मे
सामुदायिक भवन से लेकर वार्ड कार्यालय होते हुए आख़री छोर तक नगर पंचायत कार्यकाल मे सड़क का निर्माण कराया गया था जो अब पुरी तरह जर्जर होते हुए कई जगहों से धराशायी हो चुकी है। इस सड़क के निर्माण के समय भी अधिकारियो ने आँखे मूंद ली थी जिसके कारण इतने लागत से बने सड़क की दशा बदल गईं अब इस दरार भरी सड़क पर लोगों के गाड़ी के पहिए फस रहे है लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है। पैदल चलना तो दूर मोटर सायकल से भी आवागमन करना खतरे से खाली नही है यह मार्ग पुरी तरह जर्जर है।
{प्रत्यासी पहुंच रहें क्षेत्र मे लोग गिना रहें समस्या} कुछ ही दिनों मे विधानसभा चुनाव होना है जिसके लिए क्षेत्र के प्रत्यासी लोगो से सम्पर्क करते हुए उनके घरो तक पहुंच रहें है। जिन्हे वहा की जनता अपनी समस्या सहित सड़क की स्थिति से अवगत करा रहें है वही उनसे सड़क बनवाने की मांग भी कर रहें।परन्तु सभी अपनी सरकार आने पर जरूर सड़क निर्माण करवाने की बात कर रहें है अब परन्तु लोगों की समस्या को देखते हुए तात्कालिक व्यवस्था कोई नहीं बना रही है।



