बिलासपुर छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षा के परिणाम घोषित किया गया। सिरगिट्टी हाई स्कूल मे इस वर्ष परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा यहां कक्षा दसवीं का परिणाम 85 व बारहवीं का 87 प्रतिशत रहा। जहाँ समीर श्रीवास ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय, परिवार और पूरे सिरगिट्टी क्षेत्र का नाम रोशन किया वही कुमारी वंशिका यादव ने 92.6 प्रतिशत व कुमारी प्रियांशी नवरंग ने 91 प्रतिशत अंक अर्जित किए । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित इस परीक्षा में तीनो की शानदार सफलता ने न सिर्फ उसकी मेहनत को दर्शाया, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। तीनो के माता पिता ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा उसे पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया। समीर, वंशिका, प्रियांशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया है विद्यालय में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार कुजूर व शिक्षको ने तीनो को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनने की बात किए हैं। वही 12 वीं जीव विज्ञान का परिणाम 92%रहा जहाँ लवली साहू प्रथम अंजू ध्रुव द्वितीय स्थान पर रही।




