बिलासपुर सिरगिट्टी – हिंदू धर्म के मुख्य व्रत-त्योहारों में से एक नवरात्रि को माना जाता है इस बार 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्र में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है इस तारतम्य में निगम क्षेत्र सिरगिट्टी स्थित माँ त्रिपुर सुंदरी मरी माई,शारदा मंदिर मे चैत्र नवरात्रि की तैयारी जोरो पर है।

मंदिर के मुख्य पुजारी तरुण अचारी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां त्रिपुर सुंदरी मे घट स्थापना अभिजीत मुहूर्त के साथ नवरात्र प्रारम्भ होगा। जिसके लिए समिति द्वारा मंदिर परिसर को साफ-सफाई कर रंग-रोगन किया जा किया जा रहा हैं इस वर्ष मंदिर के चारो तरफ आकर्षक लाईटे व झालरो से सजाया जायेगा। नवरात्रि के दोनो पर्व पर भक्तगण दूर- दूर से मां त्रिपुर सुंदरी के सभी रूपों का दर्शन करने पहुंचते है प्रतिदिन यहां माता को अलग अलग श्रृंगार करा कर विधिवत पूजा अर्चना की जाती है । उन्होनें बताया कि इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह सैकड़ों की संख्या में मंगल ज्योति कलश प्रज्जवलित की जाएगी जिसका रसीद कटना भी जारी है। यहां मां के भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए आस्था के ज्योत जलवाते है।

9 दिनों तक चलने वाले नवरात्र महापर्व में अत्यंत भक्तिमय माहौल यहां देखते बनता है 30 मार्च को ही हिन्दू नववर्ष के अवसर पर मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलन भी किया जाएगा।

