बिलासपुर| एनटीपीसी सीपत ने अपनी सीएसआर पहल के तहत इंतेजामिया समिति दरगाह, लूथरा शरीफ को 1.57 लाख रुपए का ई-रिक्शा (कचरा संग्रहण के लिये ई-कार्ट) प्रदान करके पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया। इस कदम से अपशिष्ट प्रबंधन तथा अपशिष्ट पृथक्करण बेहतर होगा तथा लूथरा शरीफ दरगाह परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहायक होगा। गुरुवार को एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख विजय कृष्ण पांडेय ने इंतेजामिया कमेटी दरगाह लुतरा शरीफ के सेक्रेटरी रियाज़ अशरफी को ई रिक्शा की चाबी एनटीपीसी मानव संसाधन के विभागाध्यक्ष जयप्रकाश सत्यकाम, ग्राम पंचायत लुतरा के सरपंच चंद्रमणि सिंह मरावी की उपस्थिति में सौंपी। एनटीपीसी सीपत ने अपशिष्ट परिवहन की चुनौती का समाधान करके स्वच्छ परिवेश तथा बेहतर साफ-सफाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया है|इस दौरान जनपद सदस्य देवेश शर्मा, उप- सरपंच जीवन लाल, मुस्लिम जमात अध्यक्ष हाजी अब्दुल करीम,कमेटी के खजांची रौशन खान,फिरोज खान, नारायण सिंह मेरावी,परसराम कैवर्त,शेख अब्दुल गफ्फार खान,अब्दुल शहनवाज़,अब्दुल नईम,आशिष शर्मा, हाजी शेर मोहम्मद, उस्मान खान,हाजी साबिर, शेख निजामुद्दीन तथा मोहन यादव, उप महाप्रबंधक सीएसआर, शैलेश चौहान , वरिष्ठ प्रबंधक एवं एनटीपीसी सीपत के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे|

