- सिरगिट्टी स्थित बीईसी फर्टिलाईजर्स में सुरक्षा सप्ताह समापन समारोह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया झण्डारोहण के साथ सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत हुई और समस्त कर्मचारियों ने सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति प्रतिज्ञा ली।

सुरक्षा सप्ताह के दौरान तत्कालीन भाषण प्रतियोगिता, क्वीज प्रतियोगिता,सुरक्षा नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी जिसमें कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुरक्षा सप्ताह का समापन उप संचालक (औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा) विजय सिंह पोटई के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन भाषण में अपने भावभीनी स्वागत हेतु कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शून्य दुर्घटना हेतु बीईसी फर्टिलाईजर्स बिलासपुर को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत उपस्थिगणों को स्वच्छाता के प्रति शपथ दिलाने के पश्चात स्वच्छता के प्रति सभी के मध्य जागरूकता फैलाने का भी आह्वाहन किया। संस्थान के वाईस प्रेसिडेन्ट एनएस राजू ने कहा कि हमें सुरक्षा के प्रति हमेसा सजग रहना चाहिए व कोई भी कार्य शुरू करने से पहले सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही कार्य करना चाहिए एवं प्रबंध तत्र की ओर से आश्वासन दिया कि सुरक्षा संबंधी उपकरणों तथा बजट की कोई कमी नही रखी जायेगी। उन्होने यह भी कहा कि हमारे परंपरा अनुसार जो भी नये कर्मचारी संयंत्र में आते हैं उन्हें पहले सुरक्षा के प्रति जागरूक कर,स्वास्थ परीक्षण कर,सुरक्षा सबंधी पूर्ण जानकारी प्रदान करने के पश्चात ही उन्हे कार्य स्थल पर भेजा जाता है। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत चक्रवर्ती एवं आभार प्रदर्शन दिलिप गोवर्धन के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जितेन्द्र श्रीवास्तव, नितिन जेम्स,गणेश यादव आदि का विशेष योगदान रहा।

