– शराब भट्ठी के साथ ही बैरिकेड कर रहा आवागमन अवरुद्ध।
– वार्ड पार्षद द्वारा जिलाधीश एसपी सहित थाने मे की बैरिकेड हटवाने की मांग।


बिलासपुर सिरगिट्टी – सिरगिट्टी स्थित तारबाहर फाटक पर लोगो की समस्या सहित आए दिन जाम की स्थिति को देखते हुए रेलवे नें लोगो की समस्या को कम करते हुए अंडर ब्रिज का निर्माण तो करा दिया। परन्तु उस अंडर ब्रिज के पास स्थित शराब भट्ठी के कारण लोगो को अभी भी अक्सर शाम व रात्रि के समय जाम की स्थिति से गुजरना पड़ रहा है। इसके साथ ही उस स्थान से थोडी ही दूर सड़क पर दोनों तरफ बैरिकेड से भी लोगो को आवागमन मे दिक्क़त हो रही है जिसे हटाने की मांग वहा के निवासियों सहित वार्ड पार्षद द्वारा संबंधितो से की गई है। गौरतलब हो की सिरगिट्टी स्थित शराब भट्ठी का मामला माननीय हाईकोर्ट मे पंजीबद है सिरगिट्टी मे जिस स्थान पर शराब भट्ठी है लोग उससे तो परेशान है ही परन्तु उससे महज थोड़ी ही दुरी पर सड़क के दोनों तरफ काफी समय से बैरिकेड लगाया गया है। वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद ने इस संबंध में थाना सिरगिट्टी में शिकायत दर्ज कराई है शिकायत में पार्षद ने बताया कि पिछले एक वर्ष से सिरगिट्टी के मुख्य मार्ग पर शराब भट्ठी से महज कुछ ही दुरी पर कुछ लोगों ने अपने घर के सामने व्यक्तिगत रूप से बैरिकेड लगा रखा है।

इसके कारण सड़क पर वाहनों और राहगीरों के आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है शाम और रात के समय जब ट्रैफिक का दबाव बढ़ता है तब यही बैरिकेड बड़ी समस्या बन जाता है। स्थानीय निवासियों की माने तो बैरिकेडिंग के चलते जगह कम बच जाती है जबकि इसी सड़क से स्कूली बच्चे व नौकरी पेशा लोग गुजरते है इसके साथ ही बड़ी छोटी सभी गाड़ियों का परिचालन होते रहता है। इस समस्या को लेकर पार्षद ने कुछ फोटो ग्राफ के साथ जिला प्रशासन पुलिस एवं नगर पालिक निगम से जल्द से जल्द कार्रवाई करने का अनुरोध किया है ताकि सिरगिट्टी के मुख्य मार्ग पर आवागमन सुचारू रूप से बहाल हो सके ।

