– प्राचीन स्वयंभु मंदिर मे सुबह से शाम तक रही श्रद्धालुओं की भीड़।
– सिरगिट्टी बन्नाक चौक मे विशेष प्रसाद के साथ भंडारे का आयोजन।

बिलासपुर सिरगिट्टी –
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी घंटियों और शंख की ध्वनि के बीच शिव भोले के जयकारे गूंजते रहे। निगम क्षेत्र सिरगिट्टी स्थित बैजनथिया तालाब स्थित प्राचीन स्वयंभु शिव मंदिर बन्नाक चौक शिव मंदिर व बन्नाक तालाब स्थित शिव मंदिरो मे बुधवार सुबह से ही शिव भक्तो की भीड़ दर्शन करने उमड़ पड़ी स्वयंभु मंदिर मे जहाँ महिलाओ की लाइन सुबह 4 बजे से लगी रही वही अन्य मंदिरो मे सुबह 7 बजे के बाद भीड़ देखी गई। जहाँ श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के साथ ही भांग, धतूरा, बेल पत्र,फल और पूजा सामग्री से भगवान का पूजन किए इस दिन क्षेत्र के सभी मंदिरो मे श्रद्धांलुओं का ताता लगा रहा।

जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया सभी मंदिर मे मत्थे टेक अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना किए। महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर समिति ने व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया था ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस पावन अवसर पर नगर के साथ ही ग्रामीण अंचलो में भक्ति और उत्साह का अनोखा मेल देखने को मिला बन्नाक चौक me पूजन समाग्री की जमकर बिक्री हुई। क्षेत्र के अधिकांश शिव मंदिरो मे भजन कीर्तन का दौर चलता रहा इससे पूर्व सिरगिट्टी के स्वयंभु मंदिर मे जगराता का आयोजन किया गया जिसमे भक्त देर रात तक जगराता मे डूबे रहें। वही मंगलवार को सिरगिट्टी साईं मंदिर मे साईं जन्मदिन के अवसर पर साईं सेवा समिति के द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया था जहाँ सुबह से शाम तक श्रद्धांलू साईं के प्रसाद ग्रहण किए।


(व्यापारियों ने बांटे खीर हुआ भव्य भंडारे का आयोजन)
सिरगिट्टी के बन्नाक चौक व्यापारी संघ के द्वारा इस आयोजन की तैयारी में बीते दो दिनों से जुटे हुए थे जिनके द्वारा महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिर के पास भगवान भोलेनाथ के विशेष प्रसाद का वितरण किया गया। इसके साथ ही मातृशक्ति द्वारा भंडारे के समाग्री खीर,पूड़ी,सब्जी चावल बना कर आयोजित भंडारे मे श्रद्धालुओं को बैठा कर भोजन कराया गया इस दौरान दोपहर से रात तक लोगो नें प्रसाद ग्रहण किए उक्त आयोजन मे गुड्डू साहु,बाली श्रीवास,दिनेश श्रीवास,राहुल खरे, बलराम श्रीवास,अक्षय यादव, मातृशक्तियों मे अंजली मुर्मूर,पूजा दास, मुश्कान दास,यामनी गोस्वामी,जिया यादव, राखी दलाई,सीता दलाई ,लक्षिता गोस्वामी, अंजू यादव,आरोही चौरसिया सामिल रही।।

