– शिक्षको के जागरूक करने पर स्कूली बच्चों को पालक करा रहें नेवता भोज।
बिलासपुर – सिरगिट्टी से जुड़े ग्राम पंचायत सिलपहरी स्थित शासकीय स्कूल में पहले शिक्षको द्वारा स्कूल मे नेवता भोज का कार्यक्रम किया साथ ही उन्होंने उपस्थित पालको को नेवता भोज का उद्देश्य बतलाया गया था। जिसका मुख्य उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास,भोजन की पोषक तत्वों में वृद्धि तथा समुदाय के अन्य बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है। इसी के मद्देनजर ग्राम पंचायत सिलपहरी के एक पालक टिकाराम यादव द्वारा अपने पुत्री कुमारी हर्षिता के जन्मदिन पर स्कूल के सभी बच्चों को नेवता भोज कराया इस भोज कार्यक्रम के तहत बच्चों में एक अलग सी खुशी झलक रही थी स्कूल के बच्चों को स्वादिष्ट भोजन,खीर,पूड़ी,दाल,पापड़,का आनंद लिया। जिसमें 450 छात्रों ने स्कूल परिसर में सभी साथ बैठ कर भोजन किया। इस दौरान लोगो को जागरूक करते हुए आयोजन कर्ता द्वारा बताया गया की यह भोज समुदाय समाज के बीच अपनेपन की भावना को बढ़ाता हैं।

इस तरह का आयोजन हर किसी को अपने शादी,वैवाहिक वर्षगांठ,जन्मोत्सव,तीज त्यौहारों के महत्वपूर्ण अवसर पर पूर्ण भोजन प्रदान कर बच्चो को नेवता भोज करा सकते है। इस आयोजन में स्कूल के शिक्षक,ग्राम की मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पालक राजकुमार पटेल, विशाल यादव,ईश्वर पटेल ,रामदुलार पाल,संतोष यादव,सुमित जोशी,तीरथ पटेल, सिरू पाल,बाली पटेल,राजेश पटेल,नंदी पटेल,व भारी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

