– यातायात नगर के एप्रोच रोड से हटाया गया शराब दुकान परन्तु सिरगिट्टी मुख्य मार्ग से नहीं हटी शराब की दुकाने।
– देशी शराब भट्ठी मे आहता सड़क पर मोटरसाइकिल खड़ा कर यातायात कर रहें बाधित।

बिलासपुर -सिरगिट्टी /
सिरगिट्टी तारबाहर स्थित शराब दुकान लोगो के लिए परेशानी का सबब बन गया है एक ओर जहां इस शराब भट्टी को शासन के नियमो की धज्जियाँ उड़ा कर चलाया जा रहा है। वही अंडर ब्रिज के पास भट्टी होने से शाम होते ही वहां शराबियों का मजमा लगा रहता है जिसके चलते वहा से आवागमन करने वाले लोगो सहित महिलाओं को काफी समस्या का समाना करना पड़ता है इस शराब भट्ठी को हटाने की मांग की गई परन्तु मानो किसी को कोई सरोकार नहीं है। तारबाहर अंडरब्रिज के किनारे स्थित देशी व अंग्रेजी शराब भट्टी लोगो ले लिए सिरदर्द का कारण बन चुका है शराब भट्टी के कारण रोज शाम को यहां शराबियों का मजमा लगा रहता है। जिसके चलते उस मार्ग से गुजरने वाले लोगो के साथ ही खास कर महिलाओं को काफी समश्या से जूझना पड़ रहा है। कभी कभी तो महिलाएं के साथ कुछ शराबी अभद्रता से पेस आते नजर आते है तो कभी वहा विवाद की स्थिति निर्मित होते रहता है। वही लोगो की माने तो अन्य शराब की भट्टयो की अपेक्षा इस शराब भट्टी को शासन के नियम के विपरीत खोला गया है। जहाँ मात्र कुछ ही दूरी पर मंदिर है तो ये इलाका आवासीय परिषर से घिरा हुआ है इस शराब भट्ठी को हटाने कलेक्टर को ज्ञापन सौपे परन्तु आज तक न ही शराब भट्ठी हती न लोगो की समश्या कम हुई वही इस तरह की समस्या को देखते हुए शहर से लगे यातायात नगर की एप्रोच रोड से शराब भट्टी हटाई गई है परन्तु सिरगिट्टी के मुख्य मार्ग से शराब भट्टी हटाने किसी ओर पहल नहीं की जा रही है।

(देशी शराब भट्ठी के अंदर आहता बढ़ा रही परेशानी) सिरगिट्टी के इस शराब भट्ठी मे अंग्रेजी के साथ ही देशी शराब की दुकान है उसी शराब भट्टी के अंदर आहाता बना दिया गया है। जिसके चलते लोग शराब लेने के साथ ही अहाता मे बैठ कर शराब सेवन करते है। और अपनी मोटरसाइकिल मुख्य मार्ग पर खड़ा कर दे रहें है जिसके चलते आए दिन सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित हो रही है संबंधितो को इस ओर पहल करने की जरुरत है।

