बीजापुर। जिले के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले मे पहले ही तीन आरोपी सलाखों के पिछे पहुंच गए है वही इस मर्डर के मुख्य आरोपी और इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड सुरेश चंद्राकर पकड़ा गया है। SIT ने रविवार की देर रात हैदराबाद से इसे गिरफ्तार किया है। फिलहाल इससे पूछताछ की जा रही है। ये पत्रकार मुकेश चंद्राकर का चचेरा भाई है। इस हत्याकांड में शामिल 3 सगे भाइयों समेत चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं। दरअसल, सुरेश चंद्राकर ठेकेदार है। राजनीति से भी जुड़ा हुआ है। मुकेश चंद्राकर ने ठेकेदार की भ्रष्टचार की खबर बनाई थी। इसी बात से नाराज था। इसके बाद इसने मुकेश की हत्या करवाने की पूरी साजिश रची। अपने बैडमिंटन कोर्ट परिसर में इसने अपने भाई और सुपरवाइजर के हाथों मरवा दिया।

(पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे हुआ खुलासा)
मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने हत्या की बर्बरता को उजागर किया है। रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश चंद्राकर के शरीर पर कई गंभीर चोटें थीं, जिनमें खोपड़ी के 15 टुकड़े, 5 पसलियां टूटी हुई, दिल फटा हुआ और गर्दन टूटी हुई थी। डॉक्टरों ने कहा कि 12 साल के अपने करियर में उन्होंने कभी इतनी बर्बर हत्या नहीं देखी है।

