– प्रभु यीशु हमें प्रेम और खुशियाँ बाँटना सीखाते है: फादर नवीन मसीह
बिलासपुर सिरगिट्टी – बन्नाक चौक सिरगिट्टी स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में क्रिसमस पर्व का आयोजन किया गया इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि नोडल अधिकारी अजीत कुमार कुजूर,फादर नवीन मसीह एवं स्कूल के प्रचार्या संतोषी डाकवा द्वारा दीप जला कर किया।

मौके पर फादर नवीन मसीह ने कहा कि क्रिसमस का त्योहार खुशियां लेकर आता है जिस प्रकार माता-पिता हमसे प्रेम करते है और हमारी गलतियों को सुधारते है ठीक उसी प्रकार प्रभू यीशु भी हमसे प्रेम करते है और हमे सही मार्ग प्रसस्त करते है। क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए इसके बाद प्रभु के जन्म पर आधारित प्रदर्शन छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। श्री कुजूर ने कि क्रिसमस के त्योहार का मुख्य मकसद है बुराई को खत्म करना और अच्छे विचारों को एक दूसरे में फैलाना हर किसी के प्रति दया का भाव रखना है।

स्कूल के प्रचार्या संतोषी डाकवा ने भी सच्चाई के मार्ग पर चलने तथा दूसरों हर सम्भव मदद करने की प्रेरणा दी। इस आयोजन में विद्यालय के सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहें आयोजन का समापन प्रभु यीशु मशीह के जन्म दिवस के अवसर पर केक काटकर किया गया।

