– –
– आखिर क्या नशा कर रहें युवा पीढ़ी ,खुद का नहीं रहता होश ।
– मामूली मारपीट व विवाद ले रहा बलवा का रूप ।
बिलासपुर सिरगिट्टी – सिरगिट्टी इलाके मे बाहरी लोगो के आगमन से क्षेत्र मे असामाजिक गतिविधियों पर बढ़ोतरी होता नजर आ रहा है लगातार शिकायत के बाद भी पुलिस का खौफ ऐसे लोगो के चेहरे मे दिखाई नहीं पड़ रहा है। इसके द्वारा कभी भी किसी तरह के भी घटनाओ को अंजाम दिया जा रहा है जिसके चलते अब क्षेत्र के स्थानीय नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। निगम क्षेत्र सिरगिट्टी जो कभी शांत इलाका कहलाता था क्षेत्र मे संचालित कई नेटवर्किंग मार्केट मे हजारों की संख्या मे आए बाहरी लोगो के बाढ़ के बाद माहौल बदलता जा रहा है। क्षेत्र मे कभी मारपीट तो कभी लूटपात जैसे घटनाओ मे लगातार बढ़ोतरी हो रही है क्षेत्र के नागरिक सहित कुछ समिति इन सभी गतिविधियों पर रोक लगाने थाना सिरगिट्टी से कई दफा गुहार लगा चुके है। वही एक बार फिर क्षेत्र मे बलवा जैसे घटना घटित होने से बच गया दरअसल सिरगिट्टी बस्ती से प्रगति नगर के तरफ जाने वाले एक खाली नुमा मैदान पर क्षेत्र के कुछ युवक क्रिकेट खेल रहें थे। इसी दौरान नेटवर्किंग मार्केट मे लिप्त दर्जन भर युवक नशे के हालात मे वहा पहुचे व युवकों से हम लोग खेलेंगे बोलते हुए विवाद करने लगे जिसके बाद खेलने के नाम पर बाहरी युवकों की टोली ने स्थानीय युवकों से न केवल मारपीट किए बल्कि उन्हें दौडाटे हुए सिरगिट्टी बस्ती की ओर ले गए। जब भगदड की आवाज सुनकर स्थानीय लोग निकले व युवकों को शांत कराना चाहे जो खुद इसमें पीस गए दरअसल असामाजिक तत्वों द्वारा इनपर भी इट व हाथो मे रखे डंडो से जमकर मारपीट कर दिए। इस दौरान घटने की जानकारी सिरगिट्टी पुलिस को दी गई मौके पर पहुँचे पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों को थाने ले गए जिसके पिछे सिरगिट्टी के दर्जनों लोग जाकर थानेदार से उचित कार्रवाई करने की मांग किए है।

( पूर्व मे भी क्षेत्र मे शांति बनाए रखने सौंपे थे ज्ञापन)
निगम क्षेत्र सिरगिट्टी के कुछ इलाको मे कुछ मेडिकल द्वारा प्रतिबंधित नशीली पदार्थ,सट्टा ,अवैध गांजा शराब की बेरोकटोक बिक्री की जा रही है जिसके रोक के लिए कई दफा सिरगिट्टी पुलिस सहित बिलासपुर एसपी, आईजी कार्यालय मे ज्ञापन देकर इस पर रोक सहित कार्रवाई करते हुए उचित कार्रवाई की मांग सिरगिट्टी संघर्ष समिति के द्वारा की गई थी। इस घटना के बाद एक बार फिर नगर वासी काफी परेशान हो चुके है जो पुनः थाने मे ज्ञापन देकर ऐसे करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग किए है लोगो ने इस पर लगाम नहीं लगा तो उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

(अधिकांश बाहरी लोगो की जानकारी भी थाने मे दर्ज नहीं )
निगम क्षेत्र सिरगिट्टी एक ओर औद्योगिक क्षेत्र से घिरा हुआ है वही इलाका बड़ा होने के कारण कई हजारों की संख्या मे यहां युवक युवतियाँ किराए के मकान मे रहकर नेटवर्किंग मार्केट मे कार्य कर रहें है। जिसमे से अधिकांश लोगो की मुसाफिरी जानकारी भी थाने मे दर्ज नहीं है दरअसल जिनके मकान मे ए लोग किराए से रहते है उनके द्वारा इनके संबंधितो से किराए की एवज मे भारी भरकम रकम वशुली की जाती है। यहां बाहरी लोगो को कमरा मिल जा रहा है बल्कि स्थानीय निवासियों को किराए के कमरे भटकना पड़ रहा है। पुलिस भी इन किराए दार व मकान पर मेहरबान है जिनसे कभी किराए मे रह रहें लोगो की जानकारी नहीं ली जा रही है।
– सिरगिट्टी क्षेत्र मे संचालित सभी नेटवर्किंग मार्केट के कारनामे का हमारे अगले अंक मे खुलासा
(अहम मुद्दे )
– शिक्षा बाटने से बढ़ती है परन्तु इन्हे ऐसा क्या पढ़ाया जाता है जिसे न बताने दी जाती है सलह ।
– आखिर क्यों बेरोजगारो युवक युवतियों के भविष्य के साथ की जा रही खिलवाड़।
– क्यों पुलिस प्रशासन भी कार्रवाई करने से रहते है पिछे क्या जेब हरी करना है मुख्य वजह।
(ऐसे कई सवाल जो क्षेत्र वाशियों के मन मे है बहुत जल्द होगा खुलासा)

