– पूर्व मे थाना सिरगिट्टी मे पदस्थ थे श्री त्रिपाठी

बिलासपुर – सिरगिट्टी निवासी एएसआई शीतला प्रसाद त्रिपाठी को विभागीय प्रमोशन के बाद दारोगा बनाया गया। बिलासपुर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह एएसपी अर्चना झा के द्वारा एएसआई त्रिपाठी के कंधे पर डबल स्टार पदोन्नत कर प्रोत्साहित किया गया। दोनों ने पदोन्नति के बाद उन्हें बधाई देते हुए कहा कि जनता के हित और ईमानदारी निष्पक्ष रूप से काम करने वाले पुलिस कर्मियों को उनकी ईमानदारी और मेहनत का फल एक न एक दिन मिलता है।

उनके उज्जवल भवष्यि की कामना करते हुए समाजहित में और पुलिस महकमे का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई है।

