बिलासपुर। युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाले 02 युवकों को तारबाहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक पीड़ित से पैसे मांगे नहीं देने पर फदहाखार ले जाकर मारपीट की।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है सिरगिट्टी निवासी मनोज कुमार ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की 11.11.2024 को वह सामान लेने के लिये अपने गांव छिपछिपी गया था। मनेंद्रगढ से बिलासपुर के लिये ट्रेन बैठा और 14.11.2024 को सुबह 2.30 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन में उतरा। इसके बाद वह पैदल सिरगिट्टी जा रहा था तभी बंगला यार्ड के पास पीछे से दो लड़के आए और इसे रूकने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं रूका तो पीछे से आ रहे दोनो लड़कों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। इसके बाद उसे जबरदस्ती अपनी मो०सा० स्प्लेंडर क्रमांक CG10BR 6095 में बैठाकर फदहाखार सिरगिट्टी ले गये। यहां पर दोनों ने उससे नशा करने और गाड़ी खरीदने के लिए पैसे की मांग करने लगे। नहीं देने पर मारपीट करते हुये घर में फोन लगाकर एक्सीडेंट हो गया है गाड़ी बनवाना है पैसा भेजो कहकर फोन लगवाया। बातचीत करते हुये एक दुसरे का नाम निशांत नायडू और करण साहू बोल रहे थे। लेकिन इंदू चौक के पास वह मौका पाकर भाग गया और अपने घर वालों को घटना की सूचना दी। पीड़ित के रिपोर्ट पर धाना तारबाहर में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को दी गई। उनके द्वारा तत्काल आरोपियों की धरपकड़ कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए। इसके बाद थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम आरोपियों की धरपकड़ हेतु मौके की ओर रवाना हुई और निशांत नायडू, करन साहू को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया तो अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियो से घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल, डंडा व पैसा पृथक पृथक जप्त किया गया है। आरोपियो को धारा- 140, 119, 115, (2), 3(5) BNS गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

