( बिलासपुर / सिरगिट्टी )
– सिरगिट्टी मे हुआ प्रथम पथ संचलन युवाओं मे दिखा उत्साह।
– सिरगिट्टी के कई इलाको से होकर गुजरे कही रास्ते मे बिछाया गया फूल तो हुई पुष्प वर्षा।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ स्थापना को 99 वर्ष पूरे होने के बाद अब 100 वां वर्ष प्रारंभ हो चुका है इसी उपलक्ष्य में शनिवार को बिलासपुर के महाराणा प्रताप उपनगर सिरगिट्टी में आज विजयदशमी उत्साह के दौरान पथ संचलन किया गया जो बन्नाक चौक से प्रारम्भ होकर भवानी नगर,आदर्श नगर,महिमा नगर,गोविंद नगर होते हुए सीता विहार,अंबिका विहार,आश्रम परिसर होते हुए निकली पथ संचलन का जगह जगह पुष्पवर्षा से अभिनंदन किया गया।
इसके साथ ही लोग अपने घरो से निकलकर माँ भारती के जयघोस लगाए पहली बार किया गया । इसके पूर्व संघ के मुख्य अथिति महाराणा प्रताप उपनगर शाखा कार्वा रामनारायण साहू जी के साथ संघ द्वारा हॉट बज़ार प्रांगण में माँ भारती,संघ संस्थापक परम् पूज्य डॉ.बलिराम हेडगेवार गुरूजी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित के बाद शस्त्र पूजा कर की गई ।

जिसके बाद एक साथ माता भारती के जयकारे लगाते हुए पथ संचलन में अनुशासन और समयबद्धता देखी गई काफी संख्या में स्वयं सेवक अपनी वेशभूषा में धारण व हाथों मे दंड लिए कदम से कदम मिलाकर चलते रहे। इस दौरान भगवा ध्वज हाथों मे लिए करतल ताल भी आगे आगे चलती रही संघ के पथ संचलन को देखने के लिए सडक़ों पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे
वही जिस जिस स्थान से संघ निकला वहा कई लोगो ने रास्ते को फूलो से सजा दिए तो कोई घर के सामने रंगोली सजाकर उनका भव्य अभिनन्दन किए। पथ संचलन गोविन्द नगर से वापस बन्नाक चौक पहुंची जहाँ संघ के मुख्या वक्ता गणेश जी (विभाग प्रचारक ) ने कहा समाज को एकरूपता एंव एक जुटता देने एंव हमारे समाज मे व्याप्त समस्याओ का समाधान बनना ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवको का मुल कर्तव्य है
,उन्होने आगे कहा सामाजिक समरसता एंव कुटुम्ब प्रबोधन के साथ साथ पर्यावरण के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारियो का बोध होना चाहिए, साथ ही हमे नागरिक शिष्टाचार का पालन करना होगा तब ही हमारा समाज व आने वाली पीढ़ी मे राष्ट्र भक्ति दिखाई देगी उक्त संचलन मे ताल,तरुण,व बाल स्वयंसेवक सामिल हुए।
(रास्ते मे बिछाए फूल व पुष्पवर्षा कर जोरदार अभिनंदन किया)

जिन जिन मार्गो से पथ संचलन निकली लोगो ने ररास्ते पर फूल बिछा दिए तो वही सिरगिट्टी बस्ती मोड़,कलकत्ता स्वीट्स,नीतू किराना स्टोर के सामने सहित गोविन्द नगर कॉलोनी मे महिलाए युवतियाँ पुष्पवर्षा करके उनका भव्य अभिनन्दन किए। इस दौरान लोग उत्साहित होकर क्षेत्र मे प्रथम बार हुए इस भव्य पथ संचलन के साक्षी बने।




