– खून से लथपत युवक खून से सने कपड़े लिए सड़क पर घूमता रहा।
– आए दिन घट रही मारपीट व प्राण घातक हमले का मामला ।
सिरगिट्टी -(फोटो) सिरगिट्टी स्थित शराब भट्टी के पास दो युवकों के बिच जमकर विवाद हुआ जिसके बाद एक युवक ने दूसरे युवक के कनपट पर शराब की टूटी हुई बोतल से प्राण घातक वार कर दिया युवक खून से लथपत भागते हुए अपनी जान बचाया वही थाने सिरगिट्टी मे इस मामले की सुचना दी गई। परन्तु जब तक पुलिस पहुंची वहा सिर्फ भीड़ मिला जबकि खून से लथपत युवक गंभीर स्थिति मे सड़क पर चलते हुए पुलिस पेट्रोलिंग गाडी के सामने से ही निकल गया वही इस प्राणघातक मामले की रिपोर्ट न तो थाने मे दर्ज हुई न ही आरोपियों पर कार्रवाई की गई जबकि दो अन्य मारपीट के मामले थाने मे दर्ज की गई है।

दरअसल रविवार दोपहर सिरगिट्टी स्थित शराब भट्टी के बने आहाता मे दो युवक अपने अपने साथियो के साथ बैठकर शराब पी रहे थे इसी दौरान उसमे से दो युवक नशे की हालात मे झगड़ने लगे दोनों के बिच विवाद इतना बढ़ा की जमकर मार पीट हो गया। इसी दौरान एक युवक ने तावेश मे आकर खाली बोतल को तोडकर नगपुरा निवासी सुरेश सूर्यवंशी पिता स्व.शंकर सूर्यवंशी के कनपट के निचे वार कर दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जो अपनी जान बचाते हुए वहा से भागा और कही छुप गया। इस दौरान मारने वाले युवक उसे ढूंढ़ते हुए सड़क पर घूमते रहा वही इसकी सुचना थाने सिरगिट्टी मे दी गई परन्तु जब तक पुलिस पहुंची वहा सिर्फ भीड़ मिला वही थोड़े दूर पर खून से लथपत व खून से सने कपड़े को कंधे मे लिए युवक सड़क पर घूमते हुए दिखा जिसे लोग देखते रहे वही उसी स्थान से पेट्रोलिंग वाहन गुजर गई इस मामले की रिपोर्ट न तो थाने मे दर्ज हुई नहीं आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई हुई ।

( मंदिर मे रैलिंग लगाने हुआ विवाद मामला दर्ज )
सिरगिट्टी 27 खोली आवास पारा हनुमान मंदिर के पास राजेंद्र गिरी गोस्वामी द्वारा मंदिर की सफाई कर रहा था उसी दौरान चिंटू व विनय गिरी गोस्वामी गाली गलौच करते हुए जमकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ के कड़े से सर व अन्य जगह मारपीट किए जिसकी रिपोर्ट थाने मे दर्ज की गई है। इसी प्रकार राजकिशोर मे रहकर बी काम की पढ़ाई करने वाले युवक अक्षय दुबे अपने साथी चुचहियापारा निवासी ईशा बर्मन के घर के पास उसके पिता रंजीत बर्मन से बात कर रहा था जहाँ अभय बर्मन, गोपू,ऋषभ द्वारा इतने रात को क्या कर रहा था बोलकर बेल्ट व डंडे से जमकर मारपीट किए जिससे उसके शरीर पर कई जगह चोट आया है इन दोनों मामले मे सिरगिट्टी पुलिस ने 115(2)- बीएनएस, 296-बीएनएस, 3(5)-बीएनएस, 351(2) बीएनएस।

