बिलासपुर – पुलिस ने तारबाहर थाना क्षेत्र में ईद ए मिलाद पर्व पर फिलिस्तीन झण्डा लगाने और फहराने के जुर्म में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एडिश्नल पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि इसके पहले लोगों से जानकारी मिलती..पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर सभी झण्डों को हटाया गया। जांच पड़ताल और गहन पूछताछ के बाद पकड़े गए संदेहियों में पांच के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया गया है।जानकारी देते चलें कि एक दिन पहले…यानी रविवार को ईद ए मिलाद पर्व के पूर्व संध्या पर तारबाहर क्षेत्र में सड़क के किनारे और हवा में.. दो बिल्डिंग के बीच किसी ने कई जगह फिलिस्तीन का झण्डा लगाया। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची। इसके पहले पहले लोगों की शिकायत पहुंचती पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर जगह जगह लगाए गए झण्डों को हटाया।मामले की जानकारी मिलते ही हिन्दू संगठन के लोग तारबाहर थाना पहुंचकर फिलिस्तीनी झण्डा लगाने और फहराने वालों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। संगठन के लोगों ने अल सुबह तारबाहर थाना पहुंचकर जमकर हंगामा किया। आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की।

हंगामा करने वालों को एडिश्नल पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि एक दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 197 का अपराध दर्ज किया गया है। मामले मेंं उमेश कश्यप ने बताया कि सभी आरोपियों को जेल दाखिल कराया गया है।
( पकड़े गए आरोपियों का नाम,पता,ठिकाना)
1) शेख समीर बक्स पिता शेख कलीम बख्श उम्र 20 वर्ष निवासी तारबाहर
2)फीदेल खान पिता अब्दुल रज्जाक उम्र 24 वर्ष निवासी तारबाहर
3) मोहम्मद शोएब पिता स्वर्गीय मोहम्मद आलम उम्र 23 वर्ष निवासी तारबाहर
4) शेख अजीम पिता शेख सलीम उम्र 19 वर्ष निवासी तारबाहर
5) शेख समीर पिता शेख मुल्तान उम्र 22 वर्ष निवासी तारबाहर

