– सेकंड इनिंग समिति के सदस्यों ने खेल मंत्री से की मुलाक़ात रखे मांग
– बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने भी भरी हामी बोले समिति के सार्थक प्रयास को हमें सवारने की जरूरत।
बिलासपुर -(सिरगिट्टी)
निगम क्षेत्र सिरगिट्टी मे रिहायती इलाका सहित औद्योगिक परिक्षेत्र होने के बावजूद यहां विकसित खेल मैदान नहीं है वही जिस स्थान को यहां के कुछ स्थानीय लोगों ने एक खेल मैदान का रूप दे दिया वहा सुविधा का आभाव है।
समिति के सदस्यों ने उक्त मैदान को पूर्णतः मैदान स्वीकृति दिलाते हुए विकसित करने की मांग बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक की अगवाई खेल व युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा से किए है। समिति के द्वारा श्री वर्मा को अवगत कराया गया की सिरगिट्टी एक घनी आबादी के साथ ही सैकड़ो कारखाने से घिरा हुआ है जबकि जिन इलाको मे गिनती के कारखाने होते है वहा लोगो के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए खेल मैदान बनाया जाता है परन्तु निगम क्षेत्र सिरगिट्टी मे एक भी खेल मैदान नहीं है। समिति ने बताया की क्षेत्र
की कुल आबादी 6 हजार से भी अधिक है जहाँ लोग स्वस्थ जीवन जीने खेल मैदान को तरस रहे थे जिसे देकते हुए वार्ड क्रमांक 10 बन्नाक चौक स्थित सब्जी मंडी से लगे सीएसआईडीसी की जंगल नुमा जमीन पर सेकंड इनिंग स्पोर्टिंग क्लब के समितियों सहित जन सहयोग से एक खेल मैदान का निर्माण कराया गया है। परन्तु वहा बारिश के आते ही वह स्थान तालाब मे तब्दील हो जाता है जिसके बाद उसे पुनः मैदान का रूप देने
काफी समस्या होती है साथ ही उक्त मैदान मे सुबह सैर करने पहुचे लोगो खास कर बड़े बुजुर्गो के लिए बैठने की व्यवस्था नहीं है जिसे ध्यान मे रखते हुए समिति के सदस्यों ने खेल मंत्री टंक राम वर्मा को लिखित ज्ञापन सौप उक्त मैदान को खेल मैदान स्वीकृति दिलाते हुए अन्य खेल मैदान की तरह विकसित करने की मांग किए है ताकि वह मैदान आम जन के लिए एक अच्छा स्थान बन सके ।
उक्त ज्ञापन बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक की उपस्थिति मे मनोज दुबे,रामखिलावन साहू,शीतला प्रसाद त्रिपाठी,बबला श्रीवास,राजू पटेल,पप्पू कश्यप, सुदीप रजक,बंटी सोनी,एलन, कन्हैया कौशिक,राजू श्रीवास,पिंटू श्रीवास,गोलू चौहान,धर्मेंद्र वर्मा सहित समिति के सदस्य सामिल रहे।