– सिरगिट्टी हाई स्कूल मे संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन।
– स्कूली बच्चो के चेहरे पर खुशी देख शिक्षको के चेहरे भी खिले।
बिलासपुर सिरगिट्टी –

- निगम क्षेत्र सिरगिट्टी के वार्ड क्रमांक 10 स्थित शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला विद्यालय मे संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। ततपश्चात नव प्रवेशी बच्चों को तिलक व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया इसके फलस्वरूप मिडिल स्कूल के बच्चो को गणवेश एवं पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया। वही अतिथियों के द्वारा सभी बच्चों को बधाई देते हुए नियमित शाला आने के लिए आग्रह किया इस कार्यक्रम की तैयारी व बच्चो के स्वागत में वहा के पदस्य शिक्षको ने बलून व फूलो से कार्यक्रम स्थल को सजा रखे थे। शिक्षा के बिना विकास की कल्पना अधूरी है यह बाते विद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार कुजूर ने उपस्थित अतिथियों व अभिभावको का अभिनंदन करते हुए कहा। मनोज दुबे के द्वारा सभी को शिक्षा के मुख्य धारा में जुड़के व मन लगाकर पढ़ाई करने अच्छी शिक्षा प्राप्त कर घर-परिवार समाज एवं राष्ट्र का नाम रौशन करने के लिए प्रोत्साहित किया वही पवन साहु के द्वारा अज्ञानता के अंधकार को दूर करने शिक्षा के महत्व को बताया और कहा की जीवन की बहुत सी समस्याओं का हल शिक्षा से संभव है। इस अवसर पर अतिथियों के साथ बलराम देवांगन ने बच्चो को बधाई देते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस अवसर पर दिनु साहु ,द्रोण साहू,दुर्गेश यादव,शिक्षक अरुण पांडे,राजेश सोनी,मोतीलाल वस्त्रकार,मनमोहन पैकरा, अनुलता गोरख,आनंद सोमावार ,वासुदेव पांडे शहरी समन्वयक,आशीष वर्मा,अरविंद गहवई ,चंद्र प्रकाश साहू, संतोष तिवारी ,महेंद्र वर्मा,शिव कुमार कौशिक,रीना राय,किरण तिवारी,नेहा शर्मा ,हेमंत टंडन,रश्मि पांडेय, आर.के.सिंह,मोनिका बोमबोर्ड,विकास कायरवार,सहित काफी संख्या में स्कूली बच्चे स्कूलों के शिक्षक सहित अभिभावक उपस्थित रहे।

