-थाना सिरगिट्टी स्थित मुक्तिधाम के सामने महीनो से ए बदस्तूर जारी ।
-प्रतिदिन जला रहे अवशेष उठ रहा आग की लपतटे उड़ रहा धुवा।
-पर्यावरण प्रदूषण के साथ ही लोगो के स्वास्थ्य के साथ हो रहा खिलवाड़।

बिलासपुर – (सिरगिट्टी) निगम क्षेत्र सिरगिट्टी अंतर्गत मुक्तिधाम के सामने एक कबाड़ी संचालक की मनमानी चरम पर है इनके द्वारा न केवल केबलो को आग के हवाले किया जा रहा है बल्कि बड़े बड़े ट्रको से निकलने वाले फ़िल्टर को बेधडक आग मे झोका जा रहा है। जिससे उड़ता धुआँ एक ओर पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है वही दुसरी तरफ उस धुए से स्वम उस मंगल भवन के कामलेक्स मालिक सहित आस पास बसे लोगो को सांस लेने मे तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसा नहीं है की इसकी जानकारी कुछ ही दुरी पर संचालित सिरगिट्टी थाने के संबंधितो को न हो परन्तु सब जानकार भी चुप्पी साधे हुए है ऐसे मे न सिर्फ लोगो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है बल्कि रिहायती इलाके मे आग लगाने से आगजनी होने का डर भी आस पास बसे लोगो को सता रहा है। उक्त कबाड़ी दुकान संचालक द्वारा लगातार इसी तरह के कृत्य को अंजाम दिया जा रहा है परन्तु संबंधित पर्यावरण प्रदूषण विभाग सहित संबंधित थाना ऐसे लोगो से हाथ खींचते नजर आ रही है। जसकी वहा के रहवासी कई दफा इसकी शिकायत थाने मे कर चुके है परन्तु कार्रवाई के आभाव मे कबाड़ी संचालक इस तरह अपनी करगुजारी से लोगो को तकलीफ देने मे कोई कशर नहीं छोड़ रहे है देखना होगा संबंधित कब तक इस ओर ध्यान देकर उनके मनमानी पर सिकंजा कस्ते है।

