बिलासपुर – सेंट जेवियर्स चैन आफ स्कूल सिरगिट्टी का परीक्षा परिणाम हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अच्छा रहा दसवीं कक्षा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छात्र की अपेक्षा छात्रों ने बाजी मारते हुए अपने माता पिता व विद्यालय का नाम रोशन किया है संस्था के प्रचार्य संतोषी डाकवा व शिक्षको ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए आगे कड़ी मेहनत से अपने मुकाम पर पहुंचने उज्ज्वल भविष्य की कामना किए है।

(विद्यालय में प्रथम रही अनुश्का मोटघरे)
प्रथम स्थान हासिल करने वाला अनुश्का मोटघरे पिता दिनेश मोटघरे ने कक्षा दसवीं मे 93 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है उन्होंने कहा कि अपनी सफलता के लिए जी तोड़ मेहनत करनी चाहिए जी तोड़ मेहनत से ही उन्होंने ये सफलता हासिल की है।

रिवीजन के लिए कुछ टॉपिक वो सिलेक्ट करती थी और इसी पर बेसड अपना हार्डवर्क करती है. उन्होंने मेहनत करके अपनी पढ़ाई की और परीक्षा का परिणाम सबके सामने है वो आगे मैथस से जुड़कर आईटी क्षेत्र मे अपना कैरियर बनाना चाहती है।
(अदिती कैवर्त ने दूसरे स्थान पर चमकाया नाम) दूसरे स्थान पर अदिती कैवर्त पिता शरद चंद्र कैवर्त ने बताया की उन्होंने 95 फीसदी मार्क्स लाने का टारगेट रखी थी लेकिन कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने 92 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल की है

उन्होंने कहा कि किसी भी टॉपिक को एक बार पढ़ने पर छोड़ना नहीं चाहिए, बल्कि बार-बार रिवीजन करनी चाहिए. इसी पर फोक्स होकर उन्होंने अपना टारगेट पूरा कि हु जो आगे मैथ्स पर आईटी के क्षेत्र मे कदम रखने की बात कही है।
(तीसरे स्थान पर रहीं – छमा द्विवेदी)
वहीं,तीसरा स्थान हासिल करने वाली छमा द्विवेदी पिता रमाकांत द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने 85 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं

उन्होंने बताया कि वो आई.ए.एस बनकर अपना कैरियर बनाना चाहती है हालाकी मेहनत के हिसाब से अंक कम आया है परन्तु आगे क्लास मे कड़ी मेहनत कर अधिक से अधिक अंक अर्जित कर क्षेत्र व स्कूल का नाम बढ़ाने की बात कही है।

चौथा स्थान – शिवेंद्र शुक्ला पिता रवि शुक्ला 81 प्रतिशत

पांचवा स्थान- श्रेया पांडेय पिता कृष्णा मुरारी पांडेय 75 प्रतिशत

स्कूल की प्रचार्या संतोषी डाकवा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज बच्चों पर काफी गर्व महसूस हो रहा है बच्चों ने कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की है।


