– सिरगिट्टी स्थित गुठखा कम्पनी को टीम ने कीया सिल।
– कारखाने से जुड़े गोदामों को भी किया गया सिल।
– 16 घंटे चला छानबिन शनिवार तड़के की गई कम्पनी सिल।

बिलासपुर – बिलासपुर के सिरगिट्टी स्थित एक पान मसाला निर्माता कंपनी में शुक्रवार को स्टेड GST की टीम ने छापेमारी की इस छापेमारी के शुरुआती जांच में ही टैक्स चोरी सहित कई खामिया सामने आया है। GST की टीम ने एक साथ पान मसाला कंपनी के कारखाने के आलावा इससे जुड़े बड़े डिलरों के करीब 4 से 5 ठिकानों पर छापेमारी की है अंततः शनिवार सुबह सिरगिट्टी स्थित के पान सुगंध मे कार्रवाई करते हुए टीम ने कारखाना को सिल कर दिया। बिलासपुर के साथ है केपी ग्रुप ऑफ कंपनीज के कई ठिकानों में राज्य GST की टीमों की छापेमारी कार्रवाई की इस दौरान सिरगिट्टी स्थित के.पान सुगंध मे टीम शुक्रवार शाम करीबन 4 बजे पहुंच गई जहाँ कुछ गाड़िया रुके तो कई गाड़ी टीम के साथ इससे जुड़े और भी ठिकानो मे दबीस देने निकल गई। छापेमारी में शामिल अफसरों के मुताबिक यह कंपनी पान मसाला बनाती है। कई बार इसकी सूचना मिल चुकी है कि यह कंपनी माल बेचने के दौरान अधिकांश काम कच्चे मे करती है। छापेमारी के दौरान शुरुआती दौर में ही टीम ने टैक्स सहित कई कमियाँ पाई है शुक्रवार शाम पांच बजे से दूसरे दिन सुबह 7 बजे तक चलने वाली जांच व कार्रवाई के बाद शनिवार को टीम ने कारखाने को सिल कर दिया है।

(कई बार आती थी टीम पर पहली दफा हुई कार्रवाई ) सूत्रों की माने तो इससे पहली भी जीएसटी सहित एकसाईंज की टीम कारखाने मे आती थी.परन्तु किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जाती थी यह पहला मामला है जिसमे जीएसटी की टीम ने कारखाने सहित उससे जुड़े गोदामों को भी सिल कर दी है।

(टीम पहुंचने से पहले कारखाना बंद)
मानो इन्हे टीम के पहुंचने की जानकारी पहले से ही हो गई थी प्रबंधक द्वारा टीम के पहुंचने से पहले ही कर्मियों को छुट्टी सहित कारखाने मे काम बंद करवा दिया गया जब टीम यहा कार्रवाई के लिए पहुंची अंदर का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया गया था।


