– थाना तोरवा के लालखदान पर ट्रेलर की चपेट मे आने से मासूम की हुई मौत।
– घटना के बाद आरोपी ट्रेलर चालक को लोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले।
– भारी वाहनो के चलने से जर्जर हो चुकी सड़क उड़ रहें डस्ट राहगीर परेशान।
– स्थानीय लोग धुल से बचने घर के बाहर करते है पानी का छिड़काव।
बिलासपुर – शहर से लगे तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान चौक पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ढाई वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना करित ट्रेलर सहित चालक को हिरासत मे ले लिया। मृत बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौप दिया। इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार लालखदान चौक पर डॉक्टर इक़बाल अली का मकान है जहाँ सोमवार की रात घर के बाहर कुछ बच्चे खेल रहें थे उसी दौरान फदहाखार महमंद बाई पास से आ रहा ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एयू 1256 के चालक चैतराम कंवर पिता भगत सिंह कवर उम्र 29 वर्ष निवासी कर्मा थाना सीपत ने लापरवाही पूर्वक ट्रेलर चलाते हुए बच्चों के साथ खेल रहें मासूम इफजाल अली पिता डॉ.इकबाल अली उम्र ढाई वर्ष को अपनी चपेट मे ले लिया जिससे मौके पर ही मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से भागने की फिराक मे था जिसे मोहल्ले वासियों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को ट्रेलर सहित पकड़ लिया। तोरवा पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वही मासूम के शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया।

(परिवार मे था सबसे छोटा सबका था लाडला) जानकारी के मुताबित मासूम इफजान अली लालखदान निवासी डॉक्टर इकबाल अली व डॉ. बुशरा खान के पुत्र शहजाद अली के पोते एवं बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली के भतीजे थे। इसके साथ ही परिवार मे सबसे छोटे होने के कारण इफजान सबके लाडले थे इस ह्रदय विदारक घटना ने परिवार का सबसे नन्हा चिराग छीन लिया। वही माँ की गोद सुनी कर दी एक नन्ही सी जान का इस तरह अचानक चले जाना हर किसी को स्तब्ध कर गया परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया।
(24 घंटे सड़क पर दौड़ रहे यमराज)
उक्त सड़क महमंद बाई पास होने के कारण चौबीसो घंटे भारी वाहन बिना किसी रोक टोक के बेलगाम दौड़ रही है। जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुआ वहाँ अभी तक अनगिनत दुर्घटनाए घटित हो चुकी है बावजूद इस सड़क पर किसी भी प्रकार का गति नियंत्रण नहीं बनाया गया है। इसके साथ ही उक्त सड़क के कई जगह से परखच्चे उड़ गए है जिसके कारण सड़क मे उपयोग लाए गए गिट्टी पुरे सड़क पर बिछा हुआ है। जों बड़े वाहनो के पहिए से उड़कर लोगों को जख्मी कर रहा है।

(स्कूली बच्चे इसी सड़क से आवागमन करते है) उक्त मार्ग से जुड़े न सिर्फ बड़े बड़े कॉलेज है कई छोटे बच्चों सहित शासकीय स्कूल है इसी सड़क से होकर न सिर्फ छोटे बच्चे बल्कि बड़े बच्चे भी पैदल व सायकिल से शैक्षणिक संस्थाएं पहुंचते है। उक्त चौक के दोनों ओर लोगों ने कब्जा कर सड़क को सकरा कर रखा है जिसके कारण हर समय मार्ग पर बड़ी छोटी वाहनो की जाम की स्थिति निर्मित होती है इस सड़क पर आए दिन बढ़ी छोटी घटनाए घटित होती ही रहती है।
(मुख्य सड़क पर इस छोर से उस छोर तक कटाव)लालखदान से ढेका मस्तूरी जाने वाला मार्ग की चौड़ाई काफी कम है जिसमे बड़े बड़े भारी वाहन दौड़ते रहता है।उक्त सड़क पर इस छोर से उस छोर तक कटाव जमीन से एक फिट ऊपर तक है। जिसके कारण दो पहिया वाहन चालक व साइकिल चालक चालक गिर के दुर्घटना के शिकार हो रहें है। इसके साथ ही लालखदान चौक मे पीडब्ल्यूडी द्वारा लगाए गए बोर्ड भी पुरी तरह मूड कर लटका हुआ है जों कभी भी गिरकर दुर्घटना का कारण बन सकता है।

