– आत्महत्या पूर्व करीबी परिजनों को लगाया फोन।
– थाना सिरगिट्टी अंतर्गत बन्नाक डीह का मामला।

बिलासपुर सिरगिट्टी- अज्ञात कारण युवक ने अपने कमरे मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सुचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलासी ली परन्तु किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला सिरगिट्टी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बन्नाक डीह निवासी नन्का साहू अपने परिवार के साथ रहता हैं। जो मंगलवार को अपनी पत्नि के साथ परिवार मे किसी परिजन के दशगात्र कार्यक्रम मे सामिल होने गांव गए हुए थे। इस दौरान उसका पुत्र मनीष साहू उम्र 20 वर्ष घर मे अकेला था जिसका अकेले का फायदा उठाकर युवक ने अपने घर के कमरे मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवक द्वारा प्राण घातक कदम उठाने के पूर्व अपने कुछ करीबी परिजनों से फोन पर बात करते हुए आज बात कर रहा हु कल से बात नहीं कर पाउँगा कह कर मौत को ग़ले लगाया हैं। जिसके बाद परिजन उनके पिता व भाई को इसकी जानकारी दिए युवक का भाई व परिजन जब घर पहुँचे तब युवक ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रखा था। जैसे तैसे लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो युवक फांसी के फंदे पर झूल रहा था और उसकी सांसे थम चुकी थी जिसकी सुचना सिरगिट्टी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलासी ली जहाँ किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट पुलिस को बरामद नहीं हुआ। बहरहाल सिरगिट्टी पुलिस मामला दर्ज कर शव को पंचनामा का पोस्टमार्टम के बाद पर
परिजनों को सौंप दिया।
(पिता गांव से आया शहर हासिल क्या हुआ ) मृतक के पिता मूलतः उत्तर प्रदेश के निवासी है जो वहाँ की स्थिति देख लाचार होकर छत्तीसगढ़ आए,ताकि बच्चों का भविष्य सुधर सके कभी फल तो कभी फल्ली यहां तक गर्मी के मौसम मे बर्फ तक बेचे ताकि बच्चों को उचित राह मिल सके, परन्तु इस घटना ने बेबस पिता को भी झकझोर के रख दिया।

